लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना से ठीक होने के बाद भी फेफड़े डैमेज कर सकता है वायरस, जानें फेफड़ों को मजबूत बनाने के 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: December 4, 2020 11:53 IST

कोरोना वायरस लंबे समय तक फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने पर ध्यान दें

Open in App
ठळक मुद्देफेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना वायरसघर में मौजूद कुछ चीजों के सेवन से फेफड़ों को मिलती है मजबूती नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से फेफड़े रहते हैं हेल्दी

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए नए शोध में, यह पता चला है कि कोविड-19 संक्रमण के तीन महीने से अधिक समय बाद फेफड़ों को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस समस्या को लॉन्ग कोविड से जोड़ा जा सकता है। लॉन्ग कोविड का मतलब है कि वायरस से पीड़ित सही होने वाले मरीजों में लंबे समय तक किसी लक्षण का दिखना। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 10 रोगियों पर एक अध्ययन किया गया। फेफड़ों की स्पष्ट तस्वीर लेने के लिए एक नई स्कैनिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया। 10 रोगियों की आयु 19-60 वर्ष के बीच थी।

इंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में पाया गया कि इनमें से आठ रोगियों ने कोरोना से निदान के तीन महीने बाद भी सांस और थकान की तकलीफ की शिकायत की थी।

शोध का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर फर्गस ग्लीसन ने बताया कि आठ रोगियों को वेंटिलेशन मशीनों या गहन देखभाल सहित किसी भी चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता नहीं थी।

यह पता चला था कि इन रोगियों में कोरोना वायरस का गंभीर मामला नहीं था और पहले से कोई फेफड़े के नुकसान की सूचना नहीं थी। 

शोधकर्ता अब परिणामों की तुलना करने के लिए परीक्षण को 100 रोगियों तक विस्तारित करने और इस पर बेहतर स्पष्टता प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, खासकर उन रोगियों पर जिन्हें हल्के लक्षण थे और फेफड़ों के नुकसान के कोई संकेत नहीं थे।

फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के उपाय

लहसुन

लहसुन को अपनी डाइट में नियमित शामिल करें और प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली पानी के साथ खाएं। इस में पाए जाने वाला एलीसिन तत्व इंफेक्शन से लड़ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और फेफड़ों को स्वस्थ व मजबूत रखने में बहुत मददगार होता है।

सप्लीमेंट्स

सप्लीमेंट्स स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं और इनका सेवन खाने के साथ-साथ किया जाना चाहिए। सप्लीमेंट के साथ आप अपने फेफड़ों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। इनमें एन-एसिटाइल सिस्टीन होता है, जो कोविड-19 से उबरने वाले लोगों को फेफड़ों की रिकवरी में मदद करने के लिए कारगर है। 

तुलसी के पत्ते

तुलसी के सूखे पत्ते थोड़ा सा कथा, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसमें 7 गुना चीनी मिलाएं और चुटकी भर मात्रा का दिन में दो बार सेवन करें। इससे फेफड़ों में जमा कफ आसानी से निकल जाता है और फेफड़ों को मजबूती मिलती है।

प्रदूषित से बचें

लॉकडाउन खुलने के बाद भारत के कई शहरों और क्षेत्रों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। देश में प्रदूषण से बचना लगभग असंभव है। प्रदूषित स्थानों से जितना दूर रहा जाए। फेफड़ों के लिए उतना अच्छा है।

अंगूर

अंगूर एक ऐसा फल है जो विटामिन सी सहित कई पोषक तत्वों का भंडार है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उनके लिए अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो अंगूर का सेवन ना करें।

प्राणायाम

सांस लेने की यह योगिक तकनीक फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है, फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाती है। मन का शांत होना बहुत जरूरी है क्योंकि जब आप तनावग्रस्त या चिंतित होते हैं, तो श्वास प्रभावित होता है और श्वसन दर बढ़ जाती है। इससे फेफड़ों पर दबाव पड़ता है। तो प्राणायाम निश्चित रूप से आराम और शांत रहने में मदद कर सकता है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब