लाइव न्यूज़ :

क्या कोरोना का टीका लगवाने के बाद यौन संबंध बनाना सुरक्षित है ?, जानिये एक्सपर्ट की राय

By उस्मान | Updated: April 2, 2021 13:53 IST

कोरोना वायरस के टीके को लेकर कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देक्या टीका सेक्सुअल लाइफ को प्रभावित कर सकता हैटीका लगने के बाद बुखार या दर्द होना सामान्य लक्षणदुनियाभर में तेजी से चल रहा है टीकाकरण

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। कोविड-19 टीके को लेकर कई सवाल पैदा हो रहे हैं। कोरोना के टीके के कई साइड बताये जा रहे थे। हालांकि एक्सपर्ट्स ने साफ किया है कि टीका लगवाने के बाद बुखार, दर्द या ऐंठन जैसे हल्के लक्षण हो सकते हैं लेकिन गंभीर लक्षण अभी तक देखने को नहीं मिले हैं। 

कोरोना के टीके को लेकर अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर आजकल एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या कोरोना का टीका लगवाने के बाद यौन संबंध बनाये जा सकते हैं? 

आपको बता दें कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें यह कहा गया हो कि कोरोना का टीका लगने के बाद किसी की सेक्सुअल लाइफ पर कोई असर पड़ा है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक दिशानिर्देश जारी नहीं किया है।  हालांकि चिकित्सा विशेषज्ञों का सुझाव है कि पुरुषों और महिलाओं को दूसरी खुराक लेने के बाद गर्भनिरोधक का उपयोग करना चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में गाजियाबाद स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में डॉक्टर दीपक वर्मा ने बताया कि कोरोना के टीके को वायरस को बेअसर करने के लिए विकसित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि क्या टीके के कोई दीर्घकालिक दुष्प्रभाव हैं और क्या इससे किसी पुरुष और महिला का यौन जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा स्थिति में, 'रोकथाम सबसे अच्छा बचाव है।' 

उन्होंने बताया कि दूसरी खुराक लेने के कम से कम 2 से 3 सप्ताह के लिए गर्भ निरोधकों का उपयोग करना पुरुषों और महिलाओं के लिए उचित होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यौन संबंध के दौरान शरीर के तरल पदार्थ संपर्क में आते हैं। 

उन्होंने कहा, 'चूंकि हम नहीं जानते कि टीके हमें कैसे प्रभावित करते हैं, इसलिए कंडोम का उपयोग करना सबसे अच्छा और सबसे अधिक प्रभावी तरीका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब