लाइव न्यूज़ :

CSIR रिपोर्ट में दावा, इन दो ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना का अधिक खतरा, जानें किस ब्लड ग्रुप वालों को है कम खतरा

By उस्मान | Updated: May 11, 2021 12:42 IST

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मांस का सेवन करने वाले भी अतिसंवेदनशील होते हैं

Open in App
ठळक मुद्देमांस का सेवन करने वाले भी कोरोना के प्रति अतिसंवेदनशील जानिये किन लोगों को है कोरोना का कम जोखिमकाउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च में खुलासा

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने एक शोध पत्र प्रकाशित किया है जिसमें बताया गया है कि AB और B ब्लड ग्रुप वाले लोग अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में कोरोना वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील थे। शोध में कहा गया है कि 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोग वायरस से सबसे कम प्रभावित  थे और उनमें से ज्यादातर में लक्षण नहीं थे बहुत हल्के लक्षण थे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जो लोग मांस का सेवन करते हैं, वे शाकाहारियों की तुलना में कोविड -19 के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। शाकाहारी भोजन में अधिक फाइबर सामग्री इसकी वजह बताई गई। 

फाइबर युक्त चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण के बाद की जटिलताओं को रोक सकता है और यहां तक कि संक्रमण को भी प्रकट होने से रोक सकता है।

देश भर में 10 हजार से अधिक लोगों के नमूनों का डेटा का विश्लेषण 140 डॉक्टरों के एक समूह द्वारा किया गया है। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है कि सबसे अधिक संक्रमित एबी ब्लड ग्रुप से आते हैं, इसके बाद बी ब्लड ग्रुप को भी देखा गया, जबकि ओ ग्रुप के लोगों में सबसे कम सर्वो पॉजिटिविटी देखी गई।

इस बारे में इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए आगरा के पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक शर्मा ने कहा कि सब कुछ किसी व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना पर निर्भर करता है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित लोग मलेरिया से शायद ही कभी प्रभावित होते हैं। इसी तरह, ऐसे कई उदाहरण हैं जब पूरा परिवार कोविड से संक्रमित हो गया, लेकिन परिवार का एक सदस्य अप्रभावित रहा। यह सब आनुवंशिक संरचना के कारण है।

शर्मा ने कहा कि यह संभव है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में एबी और बी समूहों की तुलना में इस वायरस के खिलाफ बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है, हालांकि इस अध्ययन पर अभी और ज्यादा स्टडी की जानी चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब