लाइव न्यूज़ :

Covid-19: वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना से संक्रमित मां से नवजात के संक्रमित होने का खतरा बहुत कम

By भाषा | Updated: October 13, 2020 13:19 IST

कोरोना वायरस और प्रेगनेंसी : कुछ सावधानियां बरतकर शिशु को कोरोना वायरस के जोखिम से बचा जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देबिना किसी डर के शिशुओं को स्तनपान करा सकती हैंस्तन एवं हाथ संबंधी स्वच्छता का रखें ध्यानस्तनपान कराते या गोद में उठाते समय रखें सावधानी

हाल में मां बनीं कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि यदि वे संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मूलभूत एहतियात बरतती हैं, तो उनके शिशुओं के उनसे संक्रमित होने का खतरा न के बराबर है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

बिना किसी डर के शिशुओं को स्तनपान करा सकती हैं 

इसमें कहा गया है कि आवश्यक एहतियात बरतकर संक्रमित महिलाएं बिना किसी डर के अपने शिशुओं को स्तनपान भी करा सकती है।

पत्रिका ‘जेएएमए पीडिएट्रिक्स’ में प्रकाशित अध्ययन में अमेरिका के ‘न्यूयॉर्क प्रेस्बिटेरियन हॉस्पिटल’ में 13 मार्च, 2020 से 24 अप्रैल,2020 तक की अवधि में पैदा हुए संक्रमित महिलाओं के 101 नवजात शिशुओं को शामिल किया गया।

अध्ययन की सहलेखिका एवं अमेरिका स्थित ‘कोलंबिया यूनिवर्सिटी इर्विंग मेडिकल सेंटर’ की चिकित्सक सिंथिया गैम्फी-बैनरमैन ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन का निष्कर्ष उन महिलाओं को आश्वस्त करता है, जो कोविड-19 से संक्रमित हैं और मां बनने वाली हैं।

स्तन एवं हाथ संबंधी स्वच्छता का रखें ध्यान

अध्ययन में पाया गया है कि यदि शिशु के जन्म के दौरान और उसके बाद, मास्क पहनने और शिशु को स्तनपान कराते या गोद में उठाते समय स्तन एवं हाथ संबंधी स्वच्छता सुनिश्चित करने समेत संक्रमण रोकने के लिए मूलभूत कदम उठाए जाते हैं, तो नवजात को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।’’

इसमें कहा गया है कि शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए अस्पताल कर्मियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया, मास्क पहने, संक्रमित मांओं को निजी कक्षों में रखा और उन महिलाओं को अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी गई, जिनमें बच्चे को जन्म देने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कोई जटिलता नहीं थी। अध्ययन के अनुसार, केवल दो शिशु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, लेकिन उनमें भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे।

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 1,085,372 लोगों की मौत हो गई है जबकि 38,040,063 लोग संक्रमित हो गए हैं। अगर बात करें भारत की तो यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 71,75,881  हो गई है। देश में अब तक कोरोना से कुल 1,09,856 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब