लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 मामले 82 लाख पार, 96% मरीजों में तनाव के लक्षण, अस्पतालों में शुरू होगी मनोचिकित्सक परामर्श की सुविधा

By उस्मान | Updated: November 2, 2020 13:20 IST

कोविड-19 से बढ़ते तनाव के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि अस्पतालों में मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा होनी चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना बिगाड़ रहा है मानसिक संतुलन96% मरीजों में तनाव के लक्षणअब तक 75,44,798 लोग संक्रमण मुक्त

देश में कोविड-19 के मामले सोमवार को 82 लाख के पार चले गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई। इस बीच केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि कोविड-19 अस्पतालों में मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा होनी चाहिए। 

कोरोना बिगाड़ रहा है मानसिक संतुलनकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान अस्पतालों में मानसिक बीमारी से निपटने को लेकर दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि कम से कम तीन समूह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से प्रभावित हुए हैं। 

96% मरीजों में तनाव के लक्षणशोध बताते हैं कि अवसाद (लगभग 30 प्रतिशत रोगियों में मौजूद) और बीमारी होने के बाद के तनाव के लक्षण (96 प्रतिशत मरीजों में मौजूद) और अधिक बढ़ सकते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार, कोविड-19 अस्पताल में एक मनोचिकित्सक के साथ परामर्श करने की सुविधा होनी चाहिए।  

अब तक 75,44,798 लोग संक्रमण मुक्तआंकड़ों के अनुसार देश में 75,44,798 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,61,908 लोगों का कोविड-19 का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.83 प्रतिशत है। 

अब तक तक कुल 11,07,43,103 नमूनों की जांचभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार एक नवम्बर तक कुल 11,07,43,103 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,55,800 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।

अभी तक 1,22,607 लोगों की मौतमंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 1,22,607 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक 44,024 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,192, तमिलनाडु के 11,152, उत्तर प्रदेश के 7,051, पश्चिम बंगाल के 6,900, आंध्र प्रदेश के 6,706 , दिल्ली के 6,562, पंजाब के 4,214 और गुजरात के 3,721 लोग थे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब