लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : डायबिटीज के मरीजों को संक्रमण का ज्यादा खतरा, किसी भी कीमत पर फॉलो करें ये 10 टिप्स

By उस्मान | Updated: March 28, 2020 11:35 IST

Coronavirus and diabetes : भारत में करीब 7.29 करोड़ लोग डायबिटीज के मरीज

Open in App

कोरोना वायरस वैसे तो स्वस्थ लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन अध्ययनों में कहा गया है कि कुछ पुरानी बीमारियों जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों को इसका अधिक खतरा है। यही वजह है कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कोरोना से बचने के लिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल जब कोई डायबिटीज की चपेट में आता है, तो सिर्फ उसका ब्लड ग्लूकोज लेवल ही प्रभावित नहीं होता बल्कि शरीर में इंसुलिन लेवल भी प्रभावित होता है। इसके कम होने से कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं जिनमें इम्युनिटी सिस्टम प्रभावित होना भी शामिल है। इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से डायबिटीज के मरीजों को इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 

कोरोना से जंग के लिए इन बातों का ध्यान रखें डायबिटीज के रोगी

1) एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आपको स्वच्छता का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। 2) इसके अलावा समारोहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचना चाहिए। 3) डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। 4) डायबिटीज के मरीजों को शरीर में किसी भी बदलाव पर ध्यान देना चाहिए जो संक्रमण का संकेत दे सकता है।  5) इसी समय यह भी महत्वपूर्ण है कि आप अपनी दवाओं का ध्यान रखें। 6) एक महीने तक की दवाएं लेकर रख लें। 7) यदि आपको संदेह है कि आपको कोरोना से जुड़े लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो अपने जानने वाले किसी डॉक्टर से बात करें। 8) ऐसी स्थिति में मामूली स्वास्थ्य जोखिम भी महंगा साबित हो सकता है। 9) चूंकि इस दौरान ब्लड शुगर इम्युनिटी सिस्टम को प्रभावित कर सकता है इसलिए आप तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। 10) साथ ही हाथ की स्वच्छता के साथ-साथ पैरों की स्वच्छता को इस कमजोर समय पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 873 हो गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह साढ़े नौ बजे अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की कोविड-19 से मौत होने की जानकारी दी है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, मध्य प्रदेश में दो, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 775 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 78 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति यहां से चला गया है।

गुजरात में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 53 हो गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम से लेकर अब तक छह नए मामले दर्ज किए गए। प्र

धान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘गत शाम को छह नए मामले सामने आने से राज्य में ऐसे मामले की संख्या 53 हो गई है।’’ गुजरात में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। सूरत, अहमदाबाद और भावनगर में एक-एक शख्स की मौत हुई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसडायबिटीजहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार