लाइव न्यूज़ :

Health Tips: हाथ और पैरों में गांठ की समस्या से है परेशान तो आज ही अपनाए ये 4 घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम होगी परेशानी हमेशा के लिए दूर

By आजाद खान | Updated: July 1, 2022 16:57 IST

Health Tips: जानकारों की माने तो यह समस्या ज्यादा खतरनाक नहीं होती है लेकिन इसमें होने वाले दर्द बहुत तकलीफ देते है। इसलिए इसका जितना जल्द हो सके इलाज कर लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगांठ की समस्या बहुत परेशान करती है। इसमें होने वाला दर्द बर्दाश्त के बाहर होता है। जब यह समस्या गंभीर लगे तो ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Corns on Feet: आप अकसर लोगों में यह देखते होंगे की उनके हाथ और पैरों में गांठ यानी कॉर्न्स की समस्या हुई है। यह गांठ (Corns) किसी को भी हो सकते है। शरीर में यह गांठ ज्यादा खतरनाक तो नहीं होती है लेकिन इसमें होने वाले दर्द आपको परेशान जरूर कर सकते है। ऐसे में अगर आप इन गांठों से बहुत परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आप कुछ घरेलू चीजों को इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपकी यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। 

हाथ और पैरों के कॉर्न्स के लिए घरेलू उपाय (Corns Home Remedies)

इस समस्या को दूर करने के लिए आप नीचे बताए गए कुछ घरेलू टिप्स को अपना सकते है। इससे आपकी गांठ की समस्या दूर हो सकती है। नीचे बताए गए घरेलू टिप्स केवल हल्के गांठ के लिए है अगर आप में यह गांठ की समस्या काफी ज्यादा गंभीर रूप लिए हुए है तो ऐसे में आप इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 

1. गांठ के लिए हल्दी है बहुत कारगर 

गांठ की समस्या में हल्दी बहुत ही कारगर साबित होती है। इसके इस्तेमाल से कुछ दिन में ही आप गांठ की परेशानी से मुक्ति पा सकते है। इसका सही फायदा पाने के लिए आप इसको इस तरीके से इस्तेमाल करें। 

इसके लिए आप सबसे पहले एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिला लें। इस के बाद दोनों को अच्छे से मिला लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाए। इस तरीके से जब आप दो या तीन दिन ऐसे करेंगे, तब आपको इससे जल्दी छुटकारा मिल सकता है। 

2. ऑलिव आयल भी है बहुत उपकारी 

ऑलिव आयल को भी इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। सही रिजल्ट पाने के लिए आप इसे दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते है। इसे लगाते लगाते आप अपने गांठों में बदलाव देख सकते है। 

3. सैलिसिलिक एसिड आपके गांठें होती है कमजोर 

 सैलिसिलिक एसिड को गर्म पानी में मिलाकर इस पानी में अपने गांठ वाले हाथ और पैर डालने से आपको बहुत आराम मिलेगा। याद रहे सैलिसिलिक एसिड वाले गर्म पानी आपके हाथ या पैर जहां पर गांठ है वे हिस्से डूबे रहे तभी आपको इसका फायदा मिलेगा। 

4. प्यूमाइस स्टोन भी दिलाता है फायदा 

गांठ से आराम पाने के लिए आप प्रभावित जगह पर प्यूमाइस स्टोन से भी मसाज कर सकते है। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और इससे बार-बार करने से आपको इस समस्या से छुटकारा भी मिल सकता है। 

इसके लिए आप गर्म पानी में कुछ देर तक प्रभावित जगह को डूबा कर रखें और फिर उस पर प्यूमाइस स्टोन से मसाज करें। ऐसा दिन में दो तीन बार करने से आपको इससे जल्दी राहत मिलेगी। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब