बारिश के मौसम में खूब खाते हैं भुट्टा तो जान लीजिए क्या होगा आपके शरीर पर इसका असर? जानें सेहत पर इसके नुकसान और फायदे

By अंजली चौहान | Published: July 5, 2023 06:14 PM2023-07-05T18:14:57+5:302023-07-05T18:17:49+5:30

भुट्टा एक साबुत अनाज है जो बहुत ताकतवर माना जाता है और शरीर के लिए हेल्दी रहता है।

corn benefits If you eat a lot of corn in the rainy season, then know what will be its effect on your body? Know its disadvantages and advantages on health | बारिश के मौसम में खूब खाते हैं भुट्टा तो जान लीजिए क्या होगा आपके शरीर पर इसका असर? जानें सेहत पर इसके नुकसान और फायदे

फाइल फोटो

Highlightsमक्का में जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैंभुट्टे में विटामिन ए, विटामिन बी-6 पाया जाता है भुट्टा ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है

नई दिल्ली: मानसून सीजन में गर्म-गर्म भुट्टे खाना किसे पसंद नहीं होता। बारिश के समय हम सभी सड़क किनारे खड़े होकर भुट्टा जरूर खाते हैं। कई बार इस लजीज व्यंजन को हम दिन में कई बार खा जाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इस चटपटे भुट्टे के फायदे और नुकसान के बारे में पता है।

दरअसल, स्वाद से भरा मक्का या भुट्टा खाने के कई फायदे भी है जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए आज हम आपके इसके कई फायदों और नुकसानों से अवगत कराते हैं। 

भुट्टा खाने के फायदे

1 मक्के में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइर्डेट पाया जाता है। कार्बोहाइर्डेट से भरपूर मक्का खाने से न सिर्फ पेट भरता है बल्कि आपको ऊर्जा भी देता है। 

2 भुट्टा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। भुट्टे में विटामिन सी बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, फाइबर मौजूद होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। 

3 उम्र बढ़ने के साथ हमारी त्वचा खराब होने लगती है। चेहरे में झुरियां आने लगती है लेकिन मक्का में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे ये हमारी त्वचा हेल्दी रहती है और जवां दिखती है।

4 भुट्टा एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड से भरपूर होता है और यह कैंसर के खतरे को कम करता है। मक्का खाने से आपके कैंसर का खतरा कम हो जाता है। 

5 मक्का खनिज, मैग्नीशियम से भरपूर होता है और इसके पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में भुट्टा खाने से आपकी हड्डियां स्वस्थ्य रहती है।

भुट्टा खाने के नुकसान 

बरसात के मौसम में स्वाद से भरा भुट्टा ज्यादा खाने से आपको अपच और पेट खराब होने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज रोगियों के डाइट में रोजाना भुट्टा खाने से उन्हें नुकसान पहुंचता है। हर दिन भुट्टा खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको भुट्टा खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में लिखित जानकारी सामान्य अध्ययन पर आधारित है। कृपया कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कर पेशेवर या वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना याद रखें। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)  

Web Title: corn benefits If you eat a lot of corn in the rainy season, then know what will be its effect on your body? Know its disadvantages and advantages on health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे