लाइव न्यूज़ :

गले की जलन को हल्के में ना लें, इस दर्दनाक गुप्त रोग का है प्रमुख लक्षण

By उस्मान | Updated: June 26, 2018 18:59 IST

यौन संबंध बनाने के 10 दिन बाद अगर आपके गले में जलन होने लगे तो समझ लीजिए आपको है ये गुप्त रोग

Open in App

गोनोरिया (gonorrhoea) एक यौन संचारित रोग है, जो आमतौर पर लिंग, योनि, गुदा और गले को संक्रमित कर सकता है। यह रोग गोनोरिया नामक जीवाणु के कारण होता है जो महिलाओं तथा पुरुषों के प्रजनन मार्ग के गर्म तथा गीले क्षेत्र में आसानी और बड़ी तेजी से बढ़ता है। असुरक्षित यौन, गुदा या मुख मैथुन गोनोरिया के मुख्‍य कारण हो सकते हैं। गोनोरिया का पहला लक्षण दस दिनों के भीतर दिख जाता है इसलिये यौन संबन्‍ध बनाने के बाद आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिये।कई लोगों में इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है जबकि कई लोगों में नजर आ सकते हैं। खैर, हम आपको पुरुषों में इस समस्या के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनका पता चलते ही आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।    

1) पिनाइल डिस्चार्ज

कई बार आपके लिंग की नोक पर सफेद और पीले रंग का डिस्चार्ज नजर आ सकता है। ये डिस्चार्ज बहुत ज्यादा पतला और पानी की तरह हो सकता है।

2) अंडकोष में दर्द

संक्रमण के कारण आपके अंडकोष में तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा अंडकोष की बाहरी त्वचा में सूजन भी आ सकती है।

धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकते हैं रोजाना के ये 10 काम  

3) पेशाब में जलन

अगर आपको पेशाब के समय तेज जलन होती है, तो ये संकेत गोनोरिया का भी हो सकता है। आपको बता दें कि यूटीआई और किडनी की पथरी के कारण भी पेशाब के समय जलन हो सकती है।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खायें पुरुष, ये भी हैं 6 फायदे 

4) गले की ग्रंथियों में सूजन

किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ ओरल सेक्स करने से भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। जिस वजह से आपके गले की ग्रंथियों में सूजन आ सकती है। आपको बता दें कि ओरल सेक्स से आंखों में भी इन्फेक्शन हो सकता है।  

5) गले में जलन

संक्रमण के कारण आपके गले में जलन महसूस हो सकती है। ये जलन एक या दो हफ्ते तक रह सकती है। इसलिए गले में जलन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब