क्या आप गर्मियों में फ्रिज के ठंडा पानी का है बड़े फैन, तो पीने से पहले जान लें किन लोगों को रहना चाहिए इससे दूर, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

By आजाद खान | Updated: March 16, 2022 16:42 IST2022-03-16T16:33:44+5:302022-03-16T16:42:37+5:30

जानकारों का कहना है कि गर्म या गुनगुना पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे कई तरह के बीमारी से हम बच सकते हैं।

cold water fridge summer so before drinking know which people should stay away otherwise it may bad effect health | क्या आप गर्मियों में फ्रिज के ठंडा पानी का है बड़े फैन, तो पीने से पहले जान लें किन लोगों को रहना चाहिए इससे दूर, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

क्या आप गर्मियों में फ्रिज के ठंडा पानी का है बड़े फैन, तो पीने से पहले जान लें किन लोगों को रहना चाहिए इससे दूर, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

Highlightsगर्मियों में फ्रिज का पानी हमें बहुत राहत देता है। लेकिन यह पानी सबके लिए सही नहीं माना जाता है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है।

Drinking Cold Fridge Water: ऐसा अकसर देखा गया है कि होली के बाद गर्मी पड़ने लगती है और हमें गर्मी का अच्छा खासा एहसास भी होने लगता है। गर्मी में हमें ठंडा पानी खूब पीने का मन करता है जिसके कारण हम फ्रिज के पानी पीने लगते हैं। आम तौर पर फ्रिज का पानी हमें नुकसान पहुंचाता है और इससे हमें कई बीमारियां भी होती है। तो ऐसे में यह सवाल बनता है कि गर्मियों  में फ्रिज का ठंडा पानी को कैसे पीना चाहिए और इससे हमें क्या नुकसान होता है। तो आइए इसके बार में जानते हैं। इसके साथ हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे की क्या कोरोना के इस दौर में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से संक्रमण हो सकता है या नहीं है? 

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से क्या नुकसान होता है (Side Effects of Fridge Cold Water)

गर्मियों में फ्रिज का पानी सबके लिए ठीक नहीं है, खासतौर पर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए तो यह एक खतरे की घंटी है। जिनकी इम्यूनिटी अच्छी है उनके लिए तो कोई बात नहीं है लेकिन जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उनके लिए तो यह एक बड़ी परेशानी बन सकती है। फ्रिज का पानी पीने से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के गले में खराश, खांसी या किसी तरह का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में जानकारों का यही कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग फ्रिज के ठंडे पानी से दूर रहें। 

गर्मी में कैसा पानी पिए (What Kind of Water To Drink in Summer)

जानकारों का कहना है कि जिन लोगों का इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें अपने रूम टेंप्रेचर के समान पानी पीना चाहिए। वैसे तो सेहत के लिए गर्म या गुनगुना पानी काफी अच्छा होता है, लेकिन गर्मी में ऐसा पानी अगर न पी पाए तो आप उन्हें अपने रूम टेंप्रेचर के समान पानी को पिएं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप बीमार भी नहीं पड़िएगा। इसके लिए आप मटके के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ठंडा पानी पीने से नुकसान (Fridge Cold Water Diseases)

- गले में खराश
- गले में संक्रमण
- खांसी-बुखार
- सिर दर्द
- कब्ज की समस्या
- इम्यूनिटी कमजोर होना

क्या ठंडा पानी पीने से हो सकता है कोरोना ? (Is Cold Water Hepls to get Corona Infected)

ऐसा नहीं है कि आप फ्रिज का ठंडा पानी पीएंगे तो आपको कोरोना का संक्रमण हो सकता है, लेकिन यह बात सच जरूर है कि गर्म पानी पानी से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं जब हम ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में हमारा शरीर कमजोर होता है जिससे हमें संक्रमण का डर रहता है। गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं जैसे इससे गले और नाक से जुड़े कई तरह के इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है। तो डॉक्टर भी हमें गर्म पानी ही आम दिनों में पीने की सलाह देते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: cold water fridge summer so before drinking know which people should stay away otherwise it may bad effect health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे