लाइव न्यूज़ :

मुंह के छालों और होठों पर होने वाले दर्दनाक दानों, घावों, फफोलों को एक रात में जड़ के खत्म कर देंगी ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: February 6, 2019 12:05 IST

सर्दियों में कोल्ड सोर (Cold Sore) होना एक आम समस्या है। इसमें मुंह के अंदर चाले और होठों पर और आसपास के हिस्से में दर्दनाक छाले और दाने हो जाते हैं। यह छाले हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस (herpes simplex virus) HPV की वजह से होते हैं।

Open in App

सर्दियों में कोल्ड सोर (Cold Sore) होना एक आम समस्या है। इसमें मुंह के अंदर चाले और होठों पर और आसपास के हिस्से में दर्दनाक छाले और दाने हो जाते हैं। यह छाले हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस (herpes simplex virus) HPV की वजह से होते हैं। इसे फीवर ब्लिस्‍टर्स या हरपीज सिम्‍प्‍लेक्‍स भी कहा जाता एक बार जब यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है, तो आसानी से दूर नहीं होता है और आपके नर्व सेल्स में रहता है। सबसे दुखद यह है कि इसके लक्षण कोई पहचान नहीं पाता है। हम आपको इन दर्दनाक छालों से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपको रातभर में आराम मिल सकता है।  

मुंह के छालों के लिए घरेलू उपाय (Remedies for Cold Sore)

1) लहसुन इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं और यह सूजन को कम करने में सहायक है। इसे सीधे घावों पर लगाया जा सकता है। आप लहसुन का इस्तेमाल उसी समय करें, जब आपको यह महसूस होने लगे कि आपको छाले होने वाले हैं, क्योंकि छाले होने से पहले उस हिस्से में दर्द शुरू हो जाता है। 

 2) पेपरमिंट और टी ट्री ऑयलइनमें एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि इन तेल का प्रारंभिक अवस्था के दौरान इस्तेमाल करने से घावों को विकसित होने से रोका जा सकता है। नारियल या जैतून के तेल के एक चम्मच के साथ इन तेलों में से एक बूंद या 2 को पतला करें और इसे कपास की गेंद का उपयोग करके लगायें।  

3) विटामिन सीकिसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना महत्वपूर्ण है और विटामिन सी एक फेमस एंटीऑक्सिडेंट और इम्युनिटी बूस्टर है। आपके सिस्टम में इसे प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका विटामिन सी से भरपूर भोजन है।

4) लेमन बामलेमन बाम इस तरह के दर्दनाक छालों के लिए एक प्रभावी हर्बल उपचार है। इसमें कुछ हर्बल अर्क होते हैं जो उनके उपचार और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाने जाते हैं। नियमित रूप से लगाने से जल्दी राहत पाई जा सकती है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर दिन में कई बार लगाएं। 

5) शहद शहद को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 5-7 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। दिन में 2 बार ऐसा करें। शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण सूजन और खुजली को कम करता है और छाले को भी कम करता है।

6) अदरकअदरक के टुकड़े को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं आपको आराम महसूस होगा या फिर आप अदरक को खाली पेट भी खा सकते हैं। अदरक में एंटीसेप्टिक और हिलिंग इफेक्ट होते हैं जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब