लाइव न्यूज़ :

टॉयलेट सीट से भी 200 गुना ज्यादा गंदा होता है चॉपिंग बोर्ड! जानें नुकसान और साफ रखने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: June 5, 2023 16:00 IST

जानकारों की अगर माने तो चॉपिंग बोर्ड पर मौजूद गंदगी के कारण आपको एलर्जी और मोटापा भी हो सकता है। यही नहीं इस कारण आपकी प्रजनन क्षमता भी काफी हद तक प्रभावित हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक स्टडी के अनुसार, टॉयलेट सीट के मुकाबले चॉपिंग बोर्ड 200 गुना ज्यादा गंदी होती है। इससे आपको गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में चॉपिंग बोर्ड को लेकर काफी सावधानी बरतनी और इसकी साफ-सफाई पर भी ध्यान रखना चाहिए।

Health Tips in Hindi:  क्या आप भी सब्जियों को काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते है, अगर आपका जवाब हां है तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि चॉपिंग बोर्ड उस चीज को कहते है जो बाजार में मिलती है और जिस पर लोग सब्जियां काटा करते है। ये चॉपिंग बोर्ड कई किस्म के होते है और ज्यादातर ये प्लास्टिक और लकड़ी के बने होते हैं। 

जानकारों का कहना है कि आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला चॉपिंग बोर्ड गंदा भी हो सकता है और इसके कारण आप बीमार भी हो सकते हैं। उनके अनुसार, इसमें कई कीटाणु होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही नहीं किसी-किसी केस में ये गंभीर परिणाम भी दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है कि चॉपिंग बोर्ड हमारे लिए कितना हानिकारक हो सकता है और हम सुरक्षित रहने के लिए क्या कर सकते हैं। 

चॉपिंग बोर्ड के इस्तेमाल से नुकसान

कुछ अध्ययनों की अगर माने तो चॉपिंग बोर्ड टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा होता है। इसमें  टॉयलेट सीट के मुकाबले 200 गुना ज्यादा गंदगी पाई गई है। जानकारों की अगर माने तो चॉपिंग बोर्ड आपको बीमार कर सकते हैं। इससे आप में एलर्जी और मोटापा भी हो सकता है। यही नहीं इस कारण आपकी प्रजनन क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। 

जो चॉपिंग बोर्ड प्लास्टिक से बने होते हैं उन बोर्ड में प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े भी होते हैं जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं और इससे आपको दिल की भी समस्या हो सकती है। चॉपिंग बोर्ड कच्चे मांस, खासकर चिकन से भी बीमारियों को फैला सकता है जिससे आपको उल्टी, पेट दर्द और दस्त भी हो सकता है। यही नहीं इस हालत में अगर सही से समय पर इलाज न हुआ तो इससे आपकी जान भी जा सकती है। 

चॉपिंग बोर्ड को कैसे साफ और सुरक्षित रखने के जरूरी टिप्स

जानकारों का यह कहना है कि हर किसी को अपने चॉपिंग बोर्ड को साफ और सुरक्षित रखने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में आप कैसे चॉपिंग बोर्ड को रखेंगे, इसके लिए नीचे जरूरी टिप्स शेयर किए गए हैं। आइए इन्हें एक-एक करके जान लेते हैं। 

हर बार इस्तेमाल के बाद चॉपिंग बोर्ड को गर्म पानी और साबुन या कीटाणुनाशक से धोएं।यही नहीं कच्चे मांस और सब्जियों के लिए अलग बोर्ड का प्रयोग करें।इसके अलावा बोर्ड को बदलने में जरा भी देर न करें जब उसमें बहुत अधिक कट या दरारें हो जाए।प्लास्टिक के बजाय लकड़ी के बोर्ड चुनें क्योंकि उनमें प्लास्टिक के टुकड़े गिरने की संभावना कम होती है।

इन टिप्स को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को चॉपिंग बोर्ड के खतरों से बचा सकते हैं। याद रखें, एक स्वच्छ बोर्ड एक स्वस्थ बोर्ड है!

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब