लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण का सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, 10 बातों का रखें ध्यान, बच्चे-महिलाएं सावधान

By उस्मान | Updated: July 16, 2019 11:32 IST

Lunar Eclipse 2019: वैसे चंद्र ग्रहण को कोई भी देख सकता है और इसका आंखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन गर्भवती महिलाओं और शादीशुदा जोड़ों को जरा होशियार रहना चाहिए.

Open in App

Lunar Eclipse 2019: आज यानी 16 जुलाई की रात को साल का दूसरा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) लग रहा है। बताया जा रहा है कि 149 सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है. भारत में चंद्र ग्रहण रात को 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश के कुछ दुर्गम उत्तरी पूर्वी हिस्सों को छोड़ पूरे भारत में देखा जा सकेगा। 

Lunar Eclipse 2019: चद्रग्रहण का समय क्या हैचंद्रग्रहण 16 और 17 जुलाई की मध्य रात्रि में शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण 16 जुलाई की रात 1.31 बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य तीन बजे से होगा। साथ ही ग्रहण का मोक्ष 4.30 बजे होगा। इस खंड ग्रास चंद्र ग्रहण की पूर्ण अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी। भारत में चंद्रमा 17 जुलाई की सुबह 5.25 बजे अस्त होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले से सूतक लग जाता है। इस लिहाज से चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दिन में 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा।  

धर्म और पंचांग को मानने वाले इस ग्रहण को गंभीरता से देख रहे हैं। इसका कारण यह है कि इस बार ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा में लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे ग्रहणकाल में प्रकृति के तौर पर नुकसान हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान आपको किसी भी कीमत पर इन कामों से बचना चाहिए...

1) गर्भवती महिलाएं रात को घर से न निकलें और गलती से भी खुली आंखों से चंद्र ग्रहण देखने की कोशिश न करें2) गर्भवती महिलाएं सूतक काल के दौरान कोई चाकू या नुकीली चीज अपने आसपास न रखें3) चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी चीज बनाने और खाने से बचें4) इतना ही नहीं सूतक काल के दौरान घर का कोई भी काम करने से बचें5) गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना न भूलें 6) अगर आपको कुछ खाना है तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर खाएं, इससे नकारात्मक प्रभावों से बचने में मदद मिलती है7) इस दौरान अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में पति पत्नी दोनों में से किसी को भी घर से बाहर अकेले न निकलें8) वैज्ञानिकों की राय में ग्रहण के दौरान संबंध बनाना सेहत और रिश्ते दोनों पर बुरा प्रभाव लाता है। इससे होने वाले बच्चा प्रभावित हो सकता है9) चंद्रग्रहण के दौरान वौज्ञानिक दृष्टि से भी कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। वातावरण की हानिकारक तरंगें खाने को दूषित कर देती हैं10) खुद को चोट से बचाएं, ऐसा माना जाता है कि कोई हल्का कट या चोट प्रभावित हिस्से पर जिंदगीभर के लिए निशान छोड़ सकती है

टॅग्स :चन्द्रग्रहणहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब