लाइव न्यूज़ :

कैंसर से बचने के उपाय : कैंसर का कारण बन सकती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 8 चीजें, अधिकतर लोग खाते हैं तीसरी चीज

By उस्मान | Updated: December 11, 2020 13:02 IST

कैंसर डाइट टिप्स : एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाने-पीने की कई चीजें धीरे-धीरे कैंसर बना सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ अनिमियत जीवनशैली ही नहीं, ख़राब डाइट भी कैंसर का कारणहेल्दी दिखने वाली कुछ चीजें भी कैंसर के लिए जिम्मेदारडाइट में बदलाव करके कैंसर से बचना संभव

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और इसके कई कारण हैं। खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज की कमी और खराब खानपान इसके बड़े कारण हैं। दुर्भाग्य यह है कि कैंसर के लक्षण बहुत देरी से सामने आते हैं और तब बहुत देर हो चुकी होती है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खान-पान के जरिये काफी हद तक कैंसर से बचने और इलाज में सहायता मिल सकती है। आजकल लोग फास्ट फूड, स्मोकिंग, अल्कोहल आदि का खूब सेवन करते हैं। 

कुछ चीजों के अधिक मात्रा में सेवन से शरीर में धीरे-धीरे कैंसर बनने लगता है। हम आपको उन खाने-पीने की चीजों को बारे में बता रहे हैं जो कैंसर का कारण बन सकती हैं। 

माइक्रोवेव पॉपकॉर्नपॉपकॉर्न खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। पॉपकॉर्न वाले बैग को माइक्रोवेव में डालते हैं तो पैकेट में मौजूद केमिकल्स पॉपकॉर्न तक पहुंच जाते हैं, जो कैंसर बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसमें कॉर्न कर्नेल से लेकर बटर और ऑयल का इस्‍तेमाल किया जाता है, इसमें मौजूद सारे घटक कैंसर को प्रभावित करने के लिए काफी है।

डिब्बा बंद फूडडिब्‍बा बंद फूड जिसे आप बहुत ही चाव से खाती हैं। क्‍या आप जानती हैं कि इसमें मौजूद बिस्फेनॉल-ए (बीपीए) कैंसर पैदा करने वाले एजेंट का काम कर सकता है। और टिन और डिब्बे इस घटक के साथ लिंक होते हैं।

रिफाइंड शुगरहाई फ्रूटोज कॉर्न सिरप और रिफाइंड शुगर के अन्‍य रूप भी कई तरह से कैंसर का कारण बनता है। ब्राउन शुगर भी इसमें शामिल है। ब्राउन शुगर भी मूल रूप से व्‍हाइट शुगर का ही रिफाइंड रूप है जिसमें कलर और टेस्‍ट के लिए गुड़ का इस्‍तेमाल किया जाता है। यह फूड्स कैंसर सेल्‍स को बढ़ावा देने के लिए जिम्‍मेदार ठहराए जाते हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्सहालांकि इससे पूरी तरह से बचा नहीं जा सकता है। ये कार्बोनेटेड ड्रिंक्‍स हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप, केमिकल और डाई से भरपूर होत हैं। इसमें मौजूद आर्टिफिशल स्वीटनर की वजह से सिर्फ कैंसर ही नहीं बल्कि स्ट्रोक और मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है।  

प्रोसेस्ड मीटइंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के अनुसार, मीट के अधिक सेवन से कैंसर होने का जोखिम होता है। इस तरह के मांस में स्वाद बनाने के लिए  नमक और स्मोक कस इस्तेमाल किया जाता है, जिनसे कैंसर का जोखिम है। रिसर्च के अनुसार इससे पेट के कैंसर का खतरा होता है।

ज्यादा पकी चीजेंअधिक तापमान पर बनी चीजें जैसे ग्रिलिंग, फ्राई, सकी गई चीजों के अधिक सेवन से भी कैंसर का खतरा होता है। इनमें हेट्रोसाइक्लिक एमाइंस (एचए) और एडवांस ग्लाइकेशन एंड-प्रोडक्ट्स (एजी) जैसे हानिकारक यौगिकों का उत्पादन बढ़ जाता है।

फुल क्रीम दूधफुल क्रीम दूध के अधिक सेवन से आपको कैंसर का जोखिम हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार इससे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा होता है। इतना ही नहीं इससे पेट की अन्य समस्याओं का भी जोखिम होता है। इसका कारण यह है कि इसमें ज्यादा कैल्शियम, आईजीएफ-1 पाए जाते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े हैं।

अचार और नमकीन चीजेंअधिक नमकीन चीजें जैसे नमकीन मछली, मसालेदार सब्जियाँ, अचार और नमकीन स्नैक्स का अधिक सेवन  पेट के कैंसर से जुड़ा हुआ है। बेहतर यह है कि आप इन चीजों का कम सेवन करें या छोड़ दें। 

टॅग्स :कैंसर डाइट चार्टकैंसरहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब