लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! इस खास मछली से हो सकता है कैंसर, स्ट्रोक जैसी 5 खतरनाक बीमारियों का प्रभावी इलाज, जानें कैसे

By उस्मान | Updated: May 17, 2019 10:29 IST

अध्ययन में पाया गया कि ‘सी लैम्प्रे’ के प्रतिरोधक तंत्र में पाए जाने वाले अणुओं को अन्य उपचारों के साथ मिलाया जा सकता है और इससे अन्य प्रकार के विकार जैसे मल्टीपल स्क्लेरोसिस, अल्जाइमर और स्ट्रोक का उपचार किया जा सकता है। 

Open in App

मछली खाने से कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं लेकिन एक ऐसी मछली भी है जो भविष्य में कैंसर, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसे खतरनाक बीमारियों के इलाज में सहायक हो सकती है। इस मछली का नाम सी लैम्प्रे (Sea lamprey)  है। इस मछली में पंख नहीं होते हैं और इसका मुंह बिना जबड़े के होता है जो देखने में गोल और चूसा-सा लगता है। हालांकि मुंह की जगह गोलाकार शेप में इसके तेज नुकीले दांत होते हैं।  

एक नए शोध में पता चला है कि ऐसी मछलियां जिनमें जबड़े नहीं होते में, उनमें एक प्रकार का रसायन पाया जाता है जिसके जरिए ब्रेन ट्यूमर में कैंसर रोधी दवाएं सीधे तौर पर पहुंचाईं जा सकती हैं। यह शोध ‘‘साइंस एडवांसेज’’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

कैंसर सहित अल्जाइमर और स्ट्रोक का भी होगा उपचार

अध्ययन में पाया गया कि परजीवी ‘सी लैम्प्रे’ के प्रतिरोधक तंत्र में पाए जाने वाले अणुओं को अन्य उपचारों के साथ मिलाया जा सकता है और इससे अन्य प्रकार के विकार जैसे मल्टीपल स्क्लेरोसिस, अल्जाइमर और स्ट्रोक का उपचार किया जा सकता है। 

अमेरिका के मैडिसन-विस्कोन्सिन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एरिक शूस्ता कहते हैं, ‘‘हमारा मानना है कई स्थितियों में इसे मूल प्रौद्योगिकी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जब दवाओं को इंजेक्शन के जरिए दिया जाता है तो अनेक दवाएं मस्तिष्क के लक्षित हिस्से तक पहुंच नहीं पाती क्योंकि रक्त-मस्तिष्क अवरोधक बड़े अणुओं को जाने से रोकते हैं।

दवाइयों को सटीक स्थान पर पहुंचाने का बेहतर तरीका

शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रेन कैंसर, मस्तिष्काघात, ट्रॉमा जैसी स्थितियों में ये अवरोधक रोग वाले क्षेत्र में छिद्रयुक्त हो जाते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि छिद्रयुक्त अवरोध वहां से प्रवेश का बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराते हैं। यहां से अणु मस्तिष्क में जा कर दवा को सटीक स्थान पर पहुंचा सकते हैं।

एक अन्य शोधकर्ता बेन उमलॉफ का कहना है कि यह दवाइयों को सटीक स्थान पर पहुंचाने का एक तरीका हो सकता है, जो सामान्यतया मस्तिष्क में ठीक प्रकार से पहुंच नहीं पाती उनका कहना है,‘‘ अनेक बीमारियां ऐसी हैं जो रक्त-मस्तिष्क अवरोधक को बाधित करते हैं और हम उन अणुओं में दवा मिला कर अनेक उपचार दे सकते हैं।’’

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब