लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2023: क्या दिल की बीमारी वाले मरीज कर सकते है अमरनाथ की यात्रा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 13:53 IST

बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों तीर्थयात्रियों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है और फिर उनका मेडिकल टेस्ट भी होता है। मेडिकल टेस्ट में यह देखा जाता है कि तीर्थयात्री यात्रा के लिए फिट है या नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 जुलाई से 60 दिनों तक चलने वाला अमरनाथ यात्रा शुरू हो रहा है। ऐसे में क्या इस यात्रा में दिल के मरीज शामिल हो सकते हैं। जानकारों ने इस पर अपनी सलाह दी है और इससे जुड़ी जरूरी बाते बताई है।

Amarnath Yatra 2023: अब 1 जुलाई में केवल कुछ ही दिन बचे है और ऐसे में जो लोग इस साल अमरनाथ यात्रा करना चाहते है वे अपनी तैयारियां करने लगे है। लेकिन लोगों के अमरनाथ में यात्रा करने को लेकर एक सवाल खड़ा हो रहा है और इसका जवाब जानना हर कोई को बहुत ही जरूरी हो गया है। 

अकसर ऐसा देखा गया है कि जो लोग यात्रा पर जाते है उन में जवान के साथ बुजुर्ग भी होते है। लेकिन इन तीर्थयात्रियों में कई लोग ऐसे भी होते है जिन दिल की बीमारी होती या वे हार्ट की समस्या से परेशान है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या ये लोग जो दिल की बीमारी से परेशान है वे यात्रा पर जा सकते है। यही नहीं यात्रा को लेकर क्या नियम है और यात्रा पर जाने वाले का मेडिकल टेस्ट होता है कि नहीं, ये सब हम आज के इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे। 

क्या दिल के मरीजों को यात्रा पर जाना चाहिए

जानकारों की अगर माने तो वे उन सभी लोगों को खासकर बुजुर्गों को अमरनाथ की यात्रा करने से मना करते हैं जो दिल की बीमारी जैसे समस्या से परेशान है। उनके अनुसार, इससे उन्हें काफी परेशानी हो सकती है और वे बीमार भी पड़ सकते है। यही नहीं जानकार यह भी मानते है कि यात्रा में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें दिल का दौरा भी आ सकता है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ने से लोगों को खास कर बुजुर्ग और दिल की मरीजों को समस्या हो सकती है। उनके मुताबिक, इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे दिल पर जोर पड़ता है। इससे आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है और इससे आपको थकान और स्ट्रेस की भी परेशानी हो सकती है। यही कारण है कि हार्ट पेशेंट जो दवाईयां खाते हैं उन्हें यह यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। 

क्या होता है यात्रा में

इस बार 1 जुलाई से यह यात्रा शुरू हो रहा है जो अगले 60 दिन तक चलेगा। इस यात्रा के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है और इसमें उनका मेडिकल टेस्ट भी होता है। ऐसे में जो फिट पाए जाते है उन्हें यात्रा करने को कहा जाता है लेकिन इसकी कोई गैरांटी नहीं है कि फिट पाया गया यात्री यात्रा के दौरान बीमार नहीं पड़ सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।) 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)अमरनाथ यात्राहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब