क्या सर्दी में भी दही का सेवन करना चाहिए? ठंड में इसका इस्तेमाल करना कितना सही है, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Published: December 9, 2022 03:20 PM2022-12-09T15:20:17+5:302022-12-09T17:34:35+5:30

जानकारों की माने तो दही में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जिस कारण इसे हर सीजन में खाना चाहिए। अगर दही को कोई लगातार खाता है तो ऐसे में उसको पेट की समस्या नहीं होने की संभावना ज्यादा बन जाती है।

can anyone eat curd in winter know yogurt fitness benefits health tips in hindi | क्या सर्दी में भी दही का सेवन करना चाहिए? ठंड में इसका इस्तेमाल करना कितना सही है, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Buffalo_curd.jpg)

Highlightsदही एक ऐसा फूड है जिसे हर कोई को खाना चाहिए। इसे हर सीजन में खाना चाहिए ताकि इसके पोषक तत्व का पूरा लाभ मिल सके।लेकिन कुछ लोगों में यह गलत धारणा है कि सर्दियों में लोगों को दही को नहीं खाना चाहिए।

Yogurt Myths: सर्दियां आते ही लोग ठंडी चीजों को सेवन से बचने लगते है, कुछ हद तक ऐसा करना भी चाहिए। अगर सर्दियों में कोई ठंडी चीजों से नहीं बचे तो इससे उसकी परेशानी बढ़ सकती है और वह बीमार भी हो सकता है। 

ऐसे में सर्दियां आते ही लगो दही को भी नहीं खाते है और इसके पीछे तर्क देते है कि दही की तारीस ठंडी होती है और इससे ठंड लग सकता है। लेकिन लोगों के इस धारणा को जानकार गलत बताते है और कहते है कि यह केवल एक गलतफहमी है। 

सर्दियों में दही को लेकर जानकार अलग ही राय रखते है। ऐसे में इस सीजन में इसे खाना चाहिए या नहीं और इसके खाने से क्या-क्या फायदे होते है, आइए एक-एक करके जान लेते है। 

दही के फायदे

दही एक बहुत ही फायदेमंद फूड है। इसकी तासीर ठंडी होने के साथ इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते है। ये आपके डाइजेशन को भी ठीक रखता है और इससे आपका पेट भी ठंडा रहता है। 

लेकिन कई लोग सर्दियों में दही नहीं खाते है और न ही बच्चों को खिलाते है। उनका कहना होता है कि दही ठंडा होता है जिससे सर्दी में ठंड लग सकती है और इससे बड़ों के साथ बच्चे भी बीमार पड़ सकते है। ऐसे में सर्दी में दही खाना चाहिए कि नहीं, आइए जानते है कि इस मामले में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है। 

लोगों में दही से जुड़ी गलत धारणाएं
 
1. सर्दी और खांसी का होना

जानकारों की माने तो सर्दियों में भी आप दही का सेवन कर सकते है। इस सीजन में इसके इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होता है। उनके अनुसार, जो लोग सर्दियों में दही खाते है उनका इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है और वे पेट की बीमारियो से बचे रहते है। 

इसमें पाई जानी वाली प्रोबायोटिक और विटामिन पेट के साथ पूरे शरीर को बेहतर रखता है और इससे आपका शरीर भी फिट रहता है। लेकिन सर्दी में दही खाते वक्त आप अपने रूम टेंपरेचर का ध्यान रखें क्योंकि अगर रूम टेंपरेचर कम या ज्यादा रहा तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। 

2. क्या रात को दही नहीं खाना चाहिए

आम तौर पर रात में खाना के बाद मिठाई खाने की सलाह दी जाती है, ऐसे में आप मिठाई की जगह दही को खा सकते है। सर्दियों में भी रात में खाने के बाद इसे आप खा सकते है। किसी भी सीजन में जब आप रात में दही को खाते है तो इससे आपको काफी रिलैक्सिं महसूस होता है। 

यही नहीं ये आपके मस्तिष्क में से ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड को छोड़ता है जिससे सर्दियों में भी आपका दिमाग शांत और सही रहता है और इससे आपने दिमाग को सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। 

3. सर्दी में भी बच्चों को खाना चाहिए दही

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी में भी बच्चों को दही खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक बेहतरीन इम्युनिटी बिल्डर है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बच्चों के सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते है। 

लेकिन बच्चे या बड़े किसी को भी दही खिलाने से पहले इस बात का ध्यान रखें की आप उन्हें रेफ्रिजरेटर वाले दही न दें बल्कि उन्हें कमरे के तापमान वाले दही दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दही का बुरा असर पड़ सकता है और इससे बच्चों के साछ बुजुर्ग भी परेशान हो सकते है। 

4. वेट लॉस करने के लिए दही से रहे दूर

जिन लोगों को अपना वजन कम करना है, वे लोग भी दूध पी सकते है। ऐसे में लोगों में यह गलत धारणा है कि वजन कम करने वालों को दही से दूर रहना चाहिए बल्कि उन्हें दही का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनके शरीर को जरूरी पोषक मिले। 

ऐसे में लोगों को केवल कम फैट वाले दूध या स्किम्ड दूध ही पीना चाहिए क्योंकि इस दूध में फैट नहीं होता है जिससे मोटापा नहीं होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: can anyone eat curd in winter know yogurt fitness benefits health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे