लाइव न्यूज़ :

सावधान! इस हरी सब्जी में पाया जाता खतरनाक कीड़ा, शरीर के इस हिस्से में मार सकता है लकवा

By उस्मान | Updated: November 29, 2018 15:32 IST

सबसे बुरी खबर यह है कि इस तरह के कीड़े शरीर में 82 फीट तक हो सकते हैं और शरीर के भीतर 30 साल तक जीवित रह सकते हैं।

Open in App

पत्‍ता गोभी को बंद गोभी के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसमें आयरन, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा यह विटामिन बी1, बी6, के, ई, सी और सल्फर का भी भंडार है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन इस सब्जी के कुछ नुकसान भी हैं। इसमें एक कीड़ा पाया जाता है, जो आपके पेट के साथ-साथ आपके दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

पत्ता गोभी में होता है टैपवार्म कीड़ापत्ता गोभी में टैपवार्म (tapeworm) नामक कीड़ा पाया जाता है जिसे किसान गोभी का कीड़ा कहते हैं। यह गोभी समेत इस परिवार की कई सब्जियों में पाया जा सकता है। गोभी कीड़ा कृमि है जिसका लार्वा गोभी और अन्य कोल फसलों पर खिलाता है। न केवल गोभी बल्कि यह कीड़ा ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, कोलार्ड, काले, सरसों के साग, मूली, शलजम सहित कई सब्जियों में पाया जाता है।

इन सब्जियों को सही तरीके से साफ किए बिना खाने से ये कीड़े शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जिससे आपको गंभीर नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाने की सलाह देते हैं। वैसे सब्जी को धोने से इस तरह के कीड़े निकल जाते हैं लेकिन अगर आपको फिर भी चिंता है, तो आप इसे खत्म करने के लिए सब्जी को पकाकर ही खायें। 

कीड़ों से दिमाग और पेट को नुकसानसबसे बुरी खबर यह है कि इस तरह के कीड़े शरीर में 82 फीट तक हो सकते हैं और शरीर के भीतर 30 साल तक जीवित रह सकते हैं। जब यह कीड़े पाचन तंत्र में होते हैं, तो ज्यादा लक्षण पैदा नहीं करते हैं लेकिन आपको कभी-कभी पेट की समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि आपको बड़ा नुकसान तब हो सकता है जब इस कीड़े के अंडे आपके दिमाग में प्रवेश कर जाते हैं। इससे न्यूरोसाइटिस्टिकोसिस नामक बीमारी हो सकती है जिसे 'दिमाग में कीड़ा' कहा जाता है।  

लकवा मार सकता है शरीरविशेषज्ञों के अनुसार, बंदगोभी और पत्ता गोभी में कीड़ा इतना पतला और छोटा होता है कि देखा नहीं जा सकता। गोभी के कीड़े की रेजिस्टेंस पावर ज्यादा होती है। ये पेट में पाए जाने वाले एसिड व एंजाइम से भी नहीं मरता। दिमाग पर ही वार करता है। जैसे ही ये दिमाग पर अपना असर डालता है, रोगी को दौरे पड़ने लग जाते हैं। ऑपरेशन में देरी और गड़बड़ी से पूरे शरीर को लकवा मार सकता है।

पत्ता गोभी के कीड़ों से ऐसे पाएं छुटकाराएक्सपर्ट के अनुसार, पत्ता गोभी और इस परिवार की अन्य सब्जियों के मोटे-मोटे पत्तों को हटा सकते हैं। इसके अलावा आप सब्जी पर कॉर्नमील (cornmeal) का छिड़काव कर सकते हैं जिससे कीड़े मर जाते हैं। गोभी के कीड़ों से छुटकारा पाने के दूसरा तरीका यह है कि आप सुबह जल्दी गोभी के पत्तों पर आटा छिड़क सकते हैं इससे गोभी के कीड़े डिहाइड्रेट हो जाते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार