लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में खायें 2 उबले आलू , कैंसर, बीपी, दुबलेपन, किडनी पथरी का कभी नहीं होगा खतरा

By उस्मान | Updated: September 4, 2018 09:23 IST

Boiled Potato Benefits in Hindi: आलू में विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स के साथ आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपको कई प्रकार के रोगों से बचाते हैं।

Open in App

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग सभी घरों और लगभग सभी सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। आलू में विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स के साथ आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपको कई प्रकार के रोगों से बचाते हैं। आलू का वैज्ञानिक नाम सोलनम ट्यूबरोसम है। इसे खाने से आपको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों से बचने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सुबह उबले आलू खाने से आपको अनगिनत फायदे होते हैं, चलिए जानते हैं। 

1) ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायकआलू में मौजूद विटामिन सी और फाइबर के कारण आपको अपच से बचने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है जिससे शरीर में इंसुलिन के कामकाज में सुधार होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।

2) किडनी की पथरीकिडनी की पथरी में आलू खाने से राहत मिलती है। किडनी की पथरी मुख्य रूप से रक्त में यूरिक एसिड के स्तर में वृद्धि के कारण होती है। क्या आप जानते हैं कि आलू इस समस्या को जल्दी ही खत्म करता है।  

3) वजन बढ़ाने में मददगार  रोजाना नाश्ते में उबले आलू खाने से दुबले-पतले लोगों को वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आलू में विटामिन सी और विटामिन बी मौजूद होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण में भी मदद करते हैं।

 

4) दिमाग के कामकाज को बेहतर करने में सहायक दिमाग के बेहतर कामकाम में ग्लूकोज लेवल, ऑक्सीजन की आपूर्ति, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स के विभिन्न घटकों और कुछ हार्मोन, एमिनो एसिड और ओमेगा -3 जैसी फैटी एसिड पर निर्भर करता है। आलू में यह सभी चीजें पाई जाती हैं।

5) कैंसर से बचाने में मददगारलाल और भूरे रंग वाले, फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ए होते हैं जो कई प्रकार के कैंसर के खिलाफ आपकी रक्षा कर सकते हैं। आलू में एक क्वैक्सेटीन नामक यौगिक कैंसर और एंटी-ट्यूमर गुणों में प्रभावी होता है।

6) गठिया और स्कर्वी से बचाता है आलूआलू में मौजूद विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं। आलू में मौजूद विटामिन सी स्कर्वी रोग को रोकने में मदद कर सकता है, जो विटामिन-सी की कमी के कारण होता है।  

7) दिमाग तेज करने में सहायक आलू खाने से दिमाग तेज होता है क्योंकि शरीर में मौजूद ग्लूकोज लेवल, ऑक्सीजन की पूर्ति, विटामिन बी कॉम्प्लेकस में मौजूद कुछ तत्वों, हार्मोन, एमिनों ऐसिड और फैटि एसिड जैसे ओमेगा-3 आदि से दिमाग प्रभावित होता है। यह सभी तत्व आलू में पाए जाते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब