लाइव न्यूज़ :

ऐसे नीले निशान को गलती से भी न करें नजरअंदाज, 6 मुसीबतों का है संकेत, युवा होशियार

By उस्मान | Updated: October 25, 2019 17:15 IST

चोट लगने के बाद शरीर पर लाल या नीले निशान बनना आम बात है लेकिन अगर आपको बेवजह शरीर के किसी हिस्से पर नीला निशान बन जाता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

Open in App

चोट लगने के बाद शरीर पर लाल या नीले निशान बनना आम बात है लेकिन अगर आपको बेवजह शरीर के किसी हिस्से पर नीला निशान बन जाता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। आपने नोटिस किया होगा कि अचानक होने वाले ऐसे निशान दर्द तो नहीं देते लेकिन देखने में भद्दे जरूर लगते हैं।

क्या आपने सोचा है कि शरीर पर बेवजह होने वाले इन निशानों के क्या कारण हो सकते हैं। ये नील के निशान और भी कई कारणों से हो सकते हैं जैसे बढ़ती उम्र से लेकर पोषण की कमी के कारण और हेमोफिलिया व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रभाव के कारण।   

शरीर पर इसलिए बनते हैं नीले निशानत्वचा पर चोट लगने के बाद रक्त धमनियों को नुकसान पहुंचने से नील पड़ जाते हैं। इस तरह की चोट से खून रिसता है और आसपास की कोशिकाओं में फैल जाता है, जिससे कि नील जैसा निशान पड़ जाता है। मेडिकल की भाषा में इसे कन्टूशन या भीतरी चोट कहा जाता है। कई लोग बॉडी पर पड़े नीले निशान को तो अंधविश्वास भी मानने लगते हैं।

1) कीमोथेरेपीदरअसल, कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी के कारण भी बॉडी पर नीले निशान दिखाई देने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कीमोथेरेपी के कारण रोगी का ब्लड प्लेटलेट्स बहुत नीचे तक आ जाता है व इससे बॉडी में नील के निशान भी दिखाई देने लगते हैं।

2) विटामिन की कमी खून के थक्कों व जख्मों को भरने में कुछ विटामिन व मिनरल की अहम किरदार भी होती है।अगर आपके भोजन में विटामिन के, सी व मिनरल की कमी है तो बॉडी पर नीले निशान दिखाई देने लगते हैं। विटामिन के खून को जमने में बहुत मदद करता है।

3) बढ़ती उम्रकई बार बुजुर्ग लोगों के हाथ या पैर पर भी नीले निशान दिखाई देने लगते हैं। ये उस आयु के लिए बहुत ही सामान्य बात है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नसें बहुत निर्बल हो जाती हैं। ये निशान लाल रंग से प्रारम्भ होकर, हल्के बैंगनी व गहरे रंग के होते हुए फिर हल्के होकर गायब भी हो जाते हैं।

4) बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करनाजो लोग बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, उनके शरीर पर भी नीले निशान दिखाई दे सकते हैं। अक्सर एथलीट और वेट लिफ्टिंग करने वालों में यह समस्या देखी जाती है। 

5) कुछ दवाओं की वजह के कारणवैसे नील के निशान पड़ना ज्यादा घबराने की बात नहीं है। अगर आपने कभी एस्प्रिन और वार्फेरिन दवाइयों का इस्तेमाल किया है तो इससे खून पतला हो जाता है जिससे शरीर पर नील के निशान पड़ने लगते हैं। इन निशानों से डरने की कोई जरूरत नहीं होती ये धीरे धीरे अपने आप ठीक हो जाते हैं।

6) पोषक तत्वों की कमीशरीर पर नील के निशान पड़ने की एक बड़ी वजह है भोजन में पोषक तत्वों की कमी होना। अगर आप अपने भोजन में पोषक तत्व लेंगे तो ये समस्या नहीं होगी। बढ़ती उम्र में रक्त में पोषक तत्व की कमी होने लगती है जिस वजह से शरीर पर नील के निशान बनने लगते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब