लाइव न्यूज़ :

Black Fungus: भारत में 'ब्लैक फंगस' के करीब 12 हजार मामले, जानिये ब्लैक फंगस के 5 शुरुआती लक्षण क्या हैं, कैसे करें बचाव

By उस्मान | Updated: May 27, 2021 12:28 IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

Open in App

कोरोना वायरस के बीच ब्लैक फंगस कहर बरपा रहा है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस के 11,717 मामले हो गए हैं जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी राज्यों को ब्लैक फंगस संक्रमण को महामारी घोषित करने और सभी मामलों की रिपोर्ट करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में यह बीमारी एक नई चुनौती बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में अब तक 2,770 मामले सामने आए हैं। गुजरात ने 2,859 मामले और आंध्र प्रदेश में 768 मामले दर्ज किए हैं।  

ब्लैक फंगस के शुरूआती लक्षण

लगातार सिरदर्दलगातार सिरदर्द फंगस के कारण होने वाली सूजन और संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है क्योंकि यह साइनस मार्ग और मस्तिष्क पर हमला करना शुरू कर देता है।

एकतरफा सूजनविशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ब्लैक फंगस संक्रमण के अलग-अलग शारीरिक लक्षण हो सकते हैं। शरीर के किसी एक हिस्से में सूजन, दर्द, चेहरे के निचले हिस्से में भारीपन भी को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

चेहरे का मलिनकिरण, काली पपड़ी का बननाब्लैक फंगस का एक बड़ा लक्षण चेहरे की रंगत बिगड़ना है। नाक के चारों ओर काली पपड़ी बनना, चेहरे का रंग खराब होना, आंखों का गिरना ये सभी इस बात के संकेत हो सकते हैं कि संक्रमण फैल रहा है। 

नाक की रुकावटफंगल संक्रमण साइनस मार्ग और नाक की गुहाओं में फैलने लगता है और गंभीर मामलों में फेफड़ों पर भी हमला करता है। हल्के श्वसन लक्षण जैसे कि नाक में रुकावट के साथ जोर लगना जैसे लक्षणों ना, ऐसे लक्षण होने चाहिए जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

दांतों का ढीला होनाकुछ मामलों में, संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है और चेहरे की विकृति का कारण बन सकता है। कुछ रोगियों ने अपने प्राथमिक लक्षण के रूप में दांतों का ढीला होना भी बताया है। कुछ लोग अपने जबड़े की समस्याओं का भी अनुभव कर सकते हैं।

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब