लाइव न्यूज़ :

भाई दूज : इस बार बहन को दें ये 5 खास गिफ्ट, हमेशा रहेगी हेल्दी और फिट

By उस्मान | Updated: November 9, 2018 11:08 IST

भाई दूज के अवसर आपने अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में मोबाइल, कपड़े, मिठाई, गैजेट या ऐसी ही अन्य चीजें देने का प्लान बनाया होगा। लेकिन इस बार आपको अपनी बहन को यह चीजें देने की जरूरत नहीं है। इस बार अपनी बहन को कुछ ऐसा दें जो उसे जीवनभर याद रहे और काम भी आए।  

Open in App

देशभर में आज (09 नवंबर) भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह उत्सव भाई-बहन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह उत्सव हर साल दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई काई कलाई पर धागा बांधती है और उसके लंबे और खुशहाल जीवन की कामना करती है। बताया जा रहा है कि इस बार भाई दूज तिलक का मुहर्रत दोपहर 1 बजकर 09 से शाम 3 बजाकर 17 मिनट तक है। यानी इसकी अवधि 2 घंटे 8 मिनट रहेगी।  

भाई दूज के अवसर पर प्यार के प्रतीक के रूप में भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। जाहिर है आज अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में मोबाइल, कपड़े, मिठाई, गैजेट या ऐसी ही अन्य चीजें देने का प्लान बनाया होगा। लेकिन इस बार आपको अपनी बहन को यह चीजें देने की जरूरत नहीं है। इस बार अपनी बहन को कुछ ऐसा दें जो उसे जीवनभर याद रहे और काम भी आए।  

1) जिम मेम्बरशिपफिटनेस किसी भी इंसान के लिए सबसे बड़ा उपहार है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बहन हमेशा फिट और हेल्दी रहे तो आप उसे गिफ्ट के रूप में जिम मेम्बरशिप दे सकते हैं। 

2) स्पोर्ट्स आइटम्स अगर आपके बहन को फूटबाल, बैडमिंटन जैसा कोई खेल पसंद है, तो आप उसे उससे जुड़ा कोई आइटम उसे गिफ्ट कर सकते हैं। जाहिर है स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होने से वो हमेशा हेल्दी और फिट रह सकती है।  

3) मेडिकल चेकअप अगर आपने नोटिस किया है कि आपकी बहन साल में कई बार डॉक्टर के चक्कर लगाती है, तो यह गिफ्ट उसके लिए बेहतर हो सकता है। आजकल ऐसी सुविधा उपलब्ध हैं जो घर आकर पूरा मेडिकल चेकअप करते हैं।  

4) हेल्दी स्नैक्स हर बार बहन को मिठाई या चॉकलेट देने हेल्दी आइडिया नहीं है। इसके बजाय आप उसे कुछ हेल्दी स्नैक्स दे सकते हैं। मसलन आप उसे नारियल, गुड़, नट्स, काले चने, पीनट, सीड्स आदि से बनी कुछ चीजें दे सकते हैं।  

5) फोम रोलर यह एक ऐसा उपकरण है जिससे मांसपेशियों में दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है। फोम रोलर शरीर के सभी दबाव बिंदुओं से तनाव को दूर करने और मांसपेशियों को किसी भी समय ठीक करने में मदद मिलती है। 

टॅग्स :भाई दूजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब