लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी गलत टाइम पर न खायें ये 5 चीजें, वरना एक दिन डॉक्टर भी बोल देगा 'आई एम सॉरी'

By उस्मान | Updated: July 16, 2019 16:54 IST

Best Diet Tips: अगर आप एक अच्छी डाइट लेने के बावजूद थकान, कमजोरी, शरीर का विकास नहीं होना, खून की कमी और जल्दी-जल्दी बीमार होना जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके खानेपीने की टाइमिंग बहुत गड़बड़ है।

Open in App

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खानपान बहुत जरूरी है। लेकिन उससे कहीं ज्यादा खानेपीने का समय महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट मानते हैं कि सही समय पर खाई गई चीज आपको लंबे समय तक फायदा देती हैं। अगर आप एक अच्छी डाइट लेने के बावजूद थकान, कमजोरी, शरीर का विकास नहीं होना, खून की कमी और जल्दी-जल्दी बीमार होना जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके खानेपीने की टाइमिंग बहुत गड़बड़ है।

उदाहरण के लिए, गलत समय पर सेब और केले से जैसे फल भी आपको नुकसान देते हैं। ये चीजें वास्तव में आपके पाचन में सुधार के बजाय आंत्र की समस्या पैदा करती हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें गलत समय पर खाने आप बीमारीयों से घिर सकते हैं।

केलाअधिकतर लोग केला सुबह के समय खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि खाली पेट केला खाने से आपका ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है। बेशक केला खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है लेकिन कुछ घंटों के बाद, आप फिर से थका हुआ और भूखा महसूस कर सकते हैं। इतना ही इस समय केला खाने से आईबीएस और डायरिया से पीड़ित लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है। 

कॉफ़ी कुछ लोग सुबह उठते ही कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं। आपकी यह आदत धीरे-धीरे आपको खतरे में डाल सकती है। कई रिसर्च में बताया गया है कि नाश्ते से पहले खाली पेट कॉफ़ी पीने से शरीर कैफीन का आदि हो जाता है। जागने के बाद पहले घंटे में, आपका शरीर कोर्टिसोल का उत्पादन करता है और कॉफ़ी पीने से इसकी प्रक्रिया बाधित होती है। 

चावललंच और डिनर में चावल खाना भला किसे पसंद नहीं है। चावल में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो पचने में लंबा समय लेते हैं। यह एक अच्छी बात है, क्योंकि यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखता है। लेकिन चावल में कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे वजन बढ़ने का भी सबसे ज्यादा खतरा होता है। खासकर रात में ज्यादा चावल खाने से मोटापे का अधिक खतरा बना रहता है। 

दूधकुछ लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास दूध पीकर करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि यह आदत बचपन के लिए तो सही है लेकिन जवानी में यह मुसीबत बन सकती है। दूध को पचाने में देरी लगती है और इस लिहाज से सुबह दूसरी चीजों के साथ दूध पीने से आपको हीटबर्न या पेटदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको रात को सोने से पहले दूध पीना चाहिए। 

मीटमांस प्रोटीन और बी विटामिन का एक बड़ा स्रोत है, लेकिन यह पाचन तंत्र पर अत्यधिक भार डाल सकता है। इसीलिए रात को मांस खाने से बचना चाहिए। सोने से कम से कम 3 घंटे पहले आप दुबला मांस खा सकते हैं। क्योंकि यह तृप्ति प्रदान करता है और इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी नहीं होती है जिससे वजन बढ़ सके। प्रोटीन के लिए आपको दिन में मीट का सेवन करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब