लाइव न्यूज़ :

कैंसर के इलाज में बेहतर साबित हो सकती है नई नैनो तकनीक : अध्ययन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2018 09:39 IST

Open in App

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा यंत्र विकसित किया है जिसमें रक्त के नमूनों की जांच के लिए सूक्ष्म कणों का इस्तेमाल कर कैंसर का पता लगाया जा सकेगा. रक्त के गहन विश्लेषण के लिए ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई इस तकनीक से अब तक अज्ञात रहे अणुओँ को पहचानने में मदद मिलेगी.

'जर्नल्स ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स' में प्रकाशित अनुसंधान रिपोर्ट के मुताबिक इस रक्त जांच में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का पता लगाने और निगरानी करने की क्षमता है. किसी बीमारी की प्रतिक्रिया के रूप में रक्त प्रवाह में छोड़े गए मार्करों का पता लगाना अक्सर मुश्किल होता है क्योंकि वे बहुत छोटे होते हैं और संख्या में बहुत कम होते हैं.

अध्ययन से पता चला है कि छोटे अणु - विशेष रूप से प्रोटीन - कैंसर रोगियों के रक्त परिसंचरण में सूक्ष्म कणों के साथ चिपके रहते हैं. मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मारिलेना हडजिडेमेट्रियो ने कहा, कई रक्त जांचों में अस्पष्टता एक समस्या है जो या तो रोग का पता लगाने में विफल रहती हैं या झूठी सकारात्मक और झूठी नकारात्मक जानकारी देती हैं. उन्होंने कहा कि यह नई तकनीक बड़ा बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए HIV से जुड़ी ये 4 खास बातें

पॉपकॉर्न-बोटल का पानी जैसी ये 3 चीजें भी कैंसर की जड़:

कैंसर के कई कारण हैं। एक कारण  खानेपीने से जुड़ी आपकी गलत आदत भी है। आप शायद जानते भी नहीं लेकिन आप दिनभर ऐसी चीजें खाते हैं, जो कैंसर को निमंत्रण देती हैं। यहां जानें किन-किन चीजों को खाने से कैंसर होने का अधिक खतरा होता है:

1) पॉपकॉर्नपॉपकॉर्न का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। और आए भी क्यों न अक्सर मूवी या खाली टाइम में पॉपकॉर्न खाना हमलोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इतना छोटा सा दिखने वाला पॉपकॉर्न आपको कैंसर के मुंह में ढकेल सकता है। माइक्रोवेव में बनाया गया पॉपकॉर्न कैंसर की वजह बनता है। क्योंकि माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न डालने से परफ्यूरोक्टानोइक एसिड बनता है। जिससे कैंसर होता है।

2) बोटल का पानी अगर आप रोजाना बोटल का पानी पीते हैं, तो आपको कैंसर का अधिक खतरा हो सकता है क्योंकि बोटल में कैंसर के लिए जिम्मेदार बीपीए होता है। बिस्फेनॉल हार्मोन को बाधित करता है, जिससे कैंसर होता है।

3) रेड मीटनियमित रूप से रेड मीट खाने से भी आपको कैंसर का खतरा होता है। इसका कारण यह है कि जानवरों को बीमारियों से बचाने के लिए केमिकल्स दिया जाता है। यह केमिकल्स कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं। 

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब