लाइव न्यूज़ :

सर्दी के सीजन में सेहत का खजाना है बथुआ, खून को साफ कर दूर करता है पेट की समस्या, महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी

By आजाद खान | Updated: January 19, 2023 18:14 IST

जानकारों की माने तो यह सब्जी महिलाओं को अच्छी मात्रा में खानी चाहिए। ऐसा इसलिए इसमें मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इससे उनकी पीरियड्स की समस्या में भी आराम मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियां आते ही लोग बथुआ खाना शुरू कर देते है। इस सब्जी में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते है। यही कारण है कि लोगों को खास कर महिलओं को इसे खाने की सलाह दी जाती है।

Bathua Benefits: सर्दियां आते ही लोग बथुआ को खाना शुरू कर देते है। इस सीजन में इसके खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स हमारे दिल से लेकर पूरी शरीर को फिट रखता है। जानकार भी इसे खाने की सलाह देते है क्योंकि इससे बॉडी को काफी लाभ पहुंचता है। 

आप बथुए को किसी भी तरीके से खा सकते है। अकसर इस सीजन में इसका साग बनाया जाता है जो खाने में टेस्टी के साथ फायदेमंद भी होता है। कुछ लोग इसका कचौड़ी और रायता भी बनाते है और इसे खाते है। ऐसे में आइए आज के इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि बथुआ के इस्तेमाल से हमें क्या-क्या फायदे मिलते है। 

बथुआ के फायदे

1. पोषक तत्व से भरा है बथुआ

जानकारों की माने तो बथुआ में भारी मात्रा में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर को ज्यादा प्रोटीन मिलता है। यही कारण है कि इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। यह आपका खून भी साफ करता है। 

2. पेट की समस्याएं खत्म हो जाती हैं

ऐसे में जिन लोगों को पाचन की समस्या है उन्हें इस सीजन में खासतौर पर बथुआ को खाना चाहिए। इससे उनकी पाचन से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी और इससे पेट भी साफ रहेगा। बथुआ में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और सोडियम पाया जाता है जिससे पेट से जुड़ी और समस्या को भी दूर करता है। 

3. पीरियड्स में पहुंचाता ये आराम

जिन महिलाओं का पीरियड्स यानी कि मासिक धर्म में दिक्कत चल रहा होता है, उन्हें भी इससे काफी लाभ मिलता है। यही नहीं इससे पीरियड्स में आने वाली साइकल भी ठीक हो जाती है। यही कारण है कि महिलाओं को खासतौर पर बथुए को खाने की सलाह दी जाती है। 

4. यूरिन की दिक्कत में भी पहुंचाता है फायदा

सर्दियों में जिन लोगों को उनके यूरिन में दिक्कत होती है, उन्हें इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आमतौर इस सीजन में लोग कम पानी पीते है जिस कारण उनको यूरिन करते समय दर्द और जलन का एहसास होता है। ऐसे में इसे खाने से आपकी यह परेशानी जल्द से जल्द दूर हो जाएगी। 

5. मुहांसे जैसी दिक्कतों में भी मिलता है आराम

जिन लोगों को कील और मुहांसे जैसी स्किन वाली समस्या है तो उन्हें भी बथुआ को खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपको इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आपका चेहरा भी खिला-खिला रहेगा। मुहांसे जैसी दिक्कतों के लिए आप इसे इस तरीके से इस्तेमाल करें। 

इसके लिए आप सबसे पहले आप बथुए के सूप या जूस लेंलें और फिर उसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद आप इसे रोज पिया करें। इस तरीके से हर रोज इसे ऐसे ही इस्तेमाल करने से आपकी यह समस्या बहुत ही आसानी से खत्म हो जाएगी।

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब