हर रोज नहाना लंबी उम्र का है राज! आयुर्वेद एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? जानें स्नान के फायदे

By आजाद खान | Updated: July 20, 2023 11:01 IST2023-07-20T10:54:38+5:302023-07-20T11:01:43+5:30

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो हर रोज नहाने के कई फायदे है। इससे न केवल आपका बॉडी फिट रहता है बल्कि दिमार भी रिफ्रेश रहता है।

Bathing everyday improves longevity Know the benefits of bath from experts | हर रोज नहाना लंबी उम्र का है राज! आयुर्वेद एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? जानें स्नान के फायदे

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:India_-_Kolkata_street_shower_-_4133.jpg)

Highlightsहर रोज नहाना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर को कई लाभ मिलते है और आपका हेल्थ भी सही रहता है। जानकार गर्मी में ठंडे और सर्दी में गर्म पानी से नहाने की सलाह देते है।

Bathing Benefits: चाहे कोई भी सीजन हो हर किसी को प्रेत्यक दिन नहाना चाहिए, ऐसा जानकार कहते है। नहाने से केवल शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग भी रिफ्रेश होता है। यह केवल एक अच्छी आदत नहीं है बल्कि इससे हेल्थ भी सही रहता है। 

नहाने के कई लाभ है और जानकार हर किसी को नहाने की सलाह देते है। ऐसे में आइए जानते है इसके लाभ और नहाते वक्त किस पानी से भी नहाना चाहिए, आइए जान लेते है। 

नहाने के लाभ

हर रोज नहाने के कई लाभ है और इससे शरीर को काफी फायदा होता है। डेली बाथ करने से आपके शरीर से डेड स्किन और पसीना दूर हो जाता है। यही नहीं इससे स्किन कलर और कंपलेक्शन में भी सुधार देखने को मिलता है। इसके अलावा नहाने से आपका थकान कम होता है और आप जल्दी थकते भी नहीं है। 

इससे अपनी नींद में भी सुधार होता है साथ में दिल की समस्या दूर और इम्यून फंशन भी बेहतर होता है। डेली नहाने से आप ज्यादा दिन तक जी पाते है और इससे आप एक हेल्दी लाइफ भी बिता पाते है। यही कारण है कि जानकार हर किसी को हर रोज बाथ करने की सलाह देते है। 

ठंडा या गर्म-कौन पानी से नहाना चाहिए

नहाने को लेकर विशेषज्ञ यह सुझाव देते है कि हर किसी को ठंड के मौसम में गर्म (गर्म) पानी से और गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना चाहिए। उनके अनुसार, सिर को धोने के लिए हमेशा हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

वे एक दम गर्म पानी को सिर धोने के लिए यूज करने को लेकर मना करते है। उनका कहना है कि गर्म पानी आपकी बालों और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

Web Title: Bathing everyday improves longevity Know the benefits of bath from experts

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे