लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के इस आदमी के हाथों पर फिर उगने लगे 'पेड़', जानिए इस त्वचा रोग के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

By उस्मान | Updated: January 22, 2019 19:28 IST

दरअसल बाजंदर काफी सालों से एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस (Epidermodysplasia Verruciformis) नामक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण उसके हाथ पैरों की त्वचा पेड़ की टहनियों की तरह बढ़ती चली जाती है। 

Open in App

त्वचा से जुड़ी एक विचित्र बीमारी से पीड़ित बांग्लादेश का रहने वाला युवक अबुल बाजंदर एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल अबुल के सुर्ख़ियों में आने का कारण उनकी बीमारी है। वो एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है जिसके कारण उसके हाथों की त्वचा पेड़ की तरह बढ़ रही है। यही वजह है कि अबुल को 'ट्री मैन' के नाम से भी जाना जाता है। कई सर्जरी कराने के बाद अबुल एक बार फिर अस्पाताल पहुंच गया है। दरअसल साल 2016 में जब यह मामला पहली बार सामने आया था, तो पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।  

पहले भी हो चुकीं है कई सर्जरीयह पहला मौका नहीं है जब अबुल को अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है। हाथ-पैरों पर पेड़ की शाखाओं की तरह हुई ग्रोथ को हटाने के लिए वह 25 बार सर्जरी से गुजर चुके हैं लेकिन उनकी बीमारी फिर से वापस आ गई है। इस बीमारी की वजह से अबुल को हाथ-पैरों पर करीब 5 किलो वजन के बोझ को सहना पड़ता है। 

किस बीमारी से पीड़ित है 'ट्री मैन'दरअसल बाजंदर काफी सालों से एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस (Epidermodysplasia Verruciformis) नामक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण उसके हाथ पैरों की त्वचा पेड़ की टहनियों की तरह बढ़ती चली जाती है। 

इस बीमारी का कारण है वायरस HPV त्वचा की यह बीमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होती है, जिससे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (human papilloma virus) का खतरा अधिक होता है। इस वायरस से अक्सर पुराने एचपीवी इन्फेक्शन, त्वचा के घावों और मेलेनोमा त्वचा कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि इस तरह के मामले दुनियाभर में बहुत कम देखने को मिलते हैं। 

यह एक प्रकार की आनुवांशिक बीमारी यानी जेनेटिक डिसऑर्डर भी है जिसे ऑटोसोमल रिसेसिव इनहेरिटेड डिसऑर्डर के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब है कि किसी इंसान को यह बीमारी उसके पेरेंट्स से भी हो सकती है। 

Epidermodysplasia Verruciformis के लक्षणहाथ, पांव, चेहरे, कान, गर्दन, कंधों आयर हथेलियों पर उबड़-खाबड़ घाव बननाछोटे उभरे हुए दाने और घावत्वचा का विचित्र तरीके से बढ़नाछोटे, उभरे हुए भूरे रंग के घाव होना 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब