लाइव न्यूज़ :

Diet tips: आयुर्वेद के अनुसार इन 6 चीजों को खाने से पहले और बाद में न पियें दूध, सेहत हो सकती है खराब

By उस्मान | Updated: March 17, 2021 16:20 IST

बेहतर हेल्थ के लिए बेहतर खाना ही नहीं, फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ हेल्दी चीजों का सेवन जरूरी नहीं, कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी जरूरीगलत कॉम्बिनेशन सेहत कर सकता है खराब आयुर्वेद में खाने-पीने के कुछ नियम हैं

बेहतर स्वास्थ्य खाने-पीने की अच्छी आदतों पर निर्भर है। आप जैसा खाते हैं, आपका शरीर उसी तरह रियेक्ट करता है। लेकिन खाने-पीने का मतलब यह नहीं है कि आप कभी भी कुछ भी खाएं। कई बार गलत समय खाई गई हेल्दी चीजें भी शरीर को नुकसान दे सकती हैं। ऐसी ही एक चीज दूध है। दूध पीने के वैसे तो अनगिनत फायदे हैं लेकिन दूध के साथ कुछ चीजों के सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। 

बेशक दूध में कैल्शियम, विटामिन ए, बी12, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

नियमित रूप से इनके सेवन से दांतों और हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने, शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा करने, कब्ज की समस्या से बचने, शरीर को ताकत देने, हाइड्रेशन से बचने, तनाव को दूर रखने, अनिंद्रा की समस्या से बचने यहां तक की यौन समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है। 

लेकिन दूध आपके शरीर को उस समय नुकसान दे सकता है, जब उसे कुछ चीजों के सेवन से पहले या बाद में लिया जाता है। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या-क्या हैं। 

1) मछली और चिकनऐसा माना जाता है कि दूध या दही जैसी डेयरी उत्पादों के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। इससे आपको पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं। इसमें फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच और पेट दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं।

2) उड़द की दाल उड़द की दाल में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पचने में थोड़ा लंबा समय लगता है। साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि दूध के साथ इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे आपको पेट में दर्द, उलटी और शरीर में भारीपन जैसी तकलीफ हो सकती है। बेहतर है कि उड़द की दाल के सेवन के कम से कम दो घंटे बाद ही इनका सेवन करें।

3) खट्टे फलकुछ खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू, लीची आदि के साथ डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। ये सारी चीजें दूध को फाड़ देती हैं जिससे नुकसान होता है। खट्टे फल ठंडे होते हैं जबकि देरी उत्पाद पेट को ठंडा करते हैं। इसलिए इन चीजों को एक साथ खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है और ये पेट में जहरीले पदार्थ बनते हैं। ऐसे में आपको जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी हो सकती है।

4) तिल और नमकयदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

5) कटहल या करेले की सब्जी कटहल और करेले की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन सब्जियों को खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको लाभ पंहुचने के बजाए नुकसान हो सकता है। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं।

6) मूलीदूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

टॅग्स :हेल्थी फूडडाइट टिप्सफिटनेस टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम