लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना: 30 रु में ऐसे बनवाएं 'गोल्डन कार्ड', तभी मिलेगा 1300 बीमारियों का फ्री इलाज, 5 लाख का बीमा

By उस्मान | Updated: September 10, 2019 13:47 IST

Ayushman Bharat Yojana Golden Card: आयुष्मान भारत योजना में फ्री इलाज कराने के लिए जरूरी है गोल्डन कार्ड, जानिये कहां और कैसे बनेगा.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत देश के दस करोड़ गरीब परिवारों को 1300 से ज्यादा बीमारियों का मुफ्त इलाज और हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है। अगर आपका नाम इस योजना के अंतर्गत आता है और आप इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास 'गोल्डन कार्ड' होना जरूरी है। इस कार्ड को आयुष्मान कार्ड (Ayushman Bharat Yojana Golden Card) के नाम से भी जाना जाता है। 

आपको बता दें कि जिस भी राज्य में यह योजना लागू की गई है, वहां इस योजना के अंतर्गत आने वाले निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराने के लिए आपके पास गोल्डन कार्ड होना चाहिए। इसे बनाने के लिए लिए आपको सबसे पहले अपना नाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखना होगा। इसके बाद आपको गोल्डन कार्ड बनवाना होगा।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड कोई सामान्य कार्ड नहीं है। यह कार्ड देखने में ड्राइविंग लाइसेंस की तरह लगता है जिसमें एक चिप लगी होती है और इस कार्ड में आपकी पूरी जानकारी होती है। इसका मतलब यह है कि जब अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज कराने जाएंगे तो आपको वहां सिर्फ इस कार्ड को दिखाना होगा। 

गोल्डन कार्ड कहां बनेगा

अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना में है और आप गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको इस योजना में शामिल अस्पताल या जन सेवा केंद्र से संपर्क करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र बनाए गए हैं, जहां आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए आपको मात्र 30 रुपये देने होंगे और साथ में राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बताना होगा। 

इसके अलावा आपक सरकारी और निजी अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। बड़े-बड़े शहरों में जन सेवा केंद्र की व्यवस्था नहीं होती है। इसलिए आपको सीधे अस्पताल जाना चाहिए और अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड और वह मोबाइल ले जाना जरूरी है।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार