सिर्फ 10 दिन फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक रूल, पूरी सर्दी नहीं होंगे, वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, टॉन्सिल्स, गले की खराश जैसे रोग

By उस्मान | Published: December 14, 2018 12:29 PM2018-12-14T12:29:12+5:302018-12-14T12:29:12+5:30

आजकल खराब प्रदूषण की वजह से लोगों का स्वस्थ रहना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा लोगों की खराब जीवनशैली के वजह से कोई ना कोई बीमारी लोगों को अपना शिकार बना ही लेती है। लेकिन जिस तरह से हर समस्या का हल होता है, वैसे ही स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिये के लिए भी कई उपाय हैं। इन्हीं उपायों में एक आयुर्वेद है। 

ayurvedic remedies for winter diseases like cold, cough, flu, tonsils, fever, viral fever, infection | सिर्फ 10 दिन फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक रूल, पूरी सर्दी नहीं होंगे, वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, टॉन्सिल्स, गले की खराश जैसे रोग

सिर्फ 10 दिन फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक रूल, पूरी सर्दी नहीं होंगे, वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, टॉन्सिल्स, गले की खराश जैसे रोग

डॉक्टरों का मानना है कि सर्दियों में बीमारियों का सबसे अधिक खतरा होता है। क्योंकि इन दिनों तापमान और प्रदूषण बढ़ने से वायरस तेजी से फैलता है। इतना ही नहीं ठंड के मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से रोगों से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है। यही वजह है कि सर्दियों में लोग सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, सांस और गले से जुड़ी समस्याओं से अधिक पीड़ित होते हैं। 

आजकल खराब प्रदूषण की वजह से लोगों का स्वस्थ रहना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा लोगों की खराब जीवनशैली के वजह से कोई ना कोई बीमारी लोगों को अपना शिकार बना ही लेती है। लेकिन जिस तरह से हर समस्या का हल होता है, वैसे ही स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिये के लिए भी कई उपाय हैं। इन्हीं उपायों में एक आयुर्वेद है। 

अगर आपको दवाइयां लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो आपको आयुर्वेदिक उपचार की जरूरत है। ठंड के मौसम में अच्छी सेहत के लिए आपको कुछ बातों को जानना और उनका ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बता रहे हैं, जिन्हें आयुर्वेद के अनुसार आपको किसी भी कीमत पर फॉलो करना चाहिए। 

1) रोजाना सुबह पियें गर्म पानी
जी हां, सुबह-सुबह गर्म पानी का सेवन करने से ना सिर्फ आपका पाचन सही रहता है, बल्कि इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

2) लंबी सांस लें
रोजाना सुबह उठकर लंबी-लंबी सासें लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, जिससे लंग्स हेल्दी रहते हैं।

3) सुबह जल्दी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है जरूरी 
सुबह का नाश्ता सही समय पर लें और जितना हो सके नाश्ते में हेल्दी चीजें ले। कोशिश करें कि आप हर रोज़ सुबह 7 से 9 बजे के बीच नाश्ता कर लें। इससे दिन भर आपका एनर्जी लेवल बना रहेगा।

4) सही समय पर खाना खायें 
जी हां, खाना खाने का नियत समय होता है, जबकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खाने का समय ही नहीं है और यही आदत स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए कोशिश करें कि सही समय पर खाना लें।

5) खाने के तुरंत बाद पानी ना पियें 
पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसका भी सही समय होता है, जैसे कि खाना खाने से कम से कम 40 मिनट पहले और बाद में ही पानी पीना चाहिए, इससे आपका पाचन सही रहता है। 

Web Title: ayurvedic remedies for winter diseases like cold, cough, flu, tonsils, fever, viral fever, infection

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे