लाइव न्यूज़ :

किडनी की पथरी के अलावा किडनी के 350 रोगों का इलाज कर सकती हैं ये 3 जड़ी बूटियां

By उस्मान | Updated: May 31, 2019 10:42 IST

भारत में 14 फीसदी महिलाएं और 12 फीसदी पुरूष किडनी की समस्या से पीड़ित हैं। एलोपैथी में किडनी की बीमारी के उपचार के लिए सीमित संभावना है। उपचार महंगा भी है और पूरी तरह सफल भी नहीं होता।

Open in App

भारत में 14 फीसदी महिलाएं और 12 फीसदी पुरूष किडनी की समस्या से पीड़ित हैं। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो 19.5 करोड़ महिलाएं किडनी से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। भारत में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है और हर साल लगभग दो लाख लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। देश में किडनी की समस्या से जूझ रहे अधिकतर मरीजों के लिए डायलिसिस जिंदगी का जरिया है। 

किडनी डिजीज के लिए एलोपैथी में सीमित इलाज हैं और वो खाफी महंगे हैं। यही वजह है कि लोग अब वैकल्पिक तौर पर आयुर्वेदिक उपचार भी अपनाने लगे हैं। खास बात यह है कि वैज्ञानिक भी इसके विकल्पों की खोज में जुटे हैं। हालिया वैज्ञानिक अध्ययनों में दावा किया गया है कि पुनर्नवा, कमल के पत्ते और पत्थरचूर जैसे पारंपरिक औषधीय पौधे किडनी की बीमारी में रोकथाम में कारगर हो सकते हैं।

हालांकि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञों का मानना है कि सावधानी से भोजन करने और व्यायाम के साथ जड़ी बूटी का सेवन बीमारी के बढ़ने की गति को धीमी कर सकती है और बीमारी के लक्षणों से निजात दिला सकती है। 

पुनर्नवा का पौधाहाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा किए गए एक नए अध्ययन के मुताबिक, किडनी की समस्या से जूझ रही एक महिला को पुनर्नवा से बनाया गया सीरप एक महीने तक दिया गया जिससे उनके रक्त में क्रिएटिनिन और यूरिया का स्तर स्वस्थ स्तर पर आ गया। 

कमल के पत्ते और पत्थरचूर का पौधाइंडो अमेरिकन जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में भी कमल के पत्ते, पत्थरचूर और अन्य जड़ी बूटियों सहित पुनर्नवा से बनायी गयी औषधि के प्रभाव का जिक्र किया है।

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों पर डॉक्टरों की रायबीएचयू के द्रव्यगुण विभाग के प्रमुख के एन द्विवेदी ने कहा कि नीरी केएफटी (सीरप) में औषधीय फार्मूलेशन कुछ हद तक डायलिसिस का विकल्प हो सकता है। दरअसल, एलौपैथी में किडनी की बीमारी के उपचार के लिए सीमित विकल्प होने के कारण आयुर्वेदिक औषधि पर जोर बढ़ रहा है। 

सर गंगाराम अस्पताल में सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट मनीष मलिक ने कहा कि एलोपैथी में किडनी की बीमारी के उपचार के लिए सीमित संभावना है। उपचार महंगा भी है और पूरी तरह सफल भी नहीं होता। इसलिए, मलिक का कहना है कि पुनर्नवा जैसी जड़ी बूटी पर आधारित नीरी केएफटी की तरह की किफायती आयुर्वेदिक दवा नियमित डायलिसिस करा रहे मरीजों के लिए मददगार हो सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब