लाइव न्यूज़ :

वजन कम करने के आयुर्वेदिक उपाय : जिम और डाइट रहने दो, इन 8 आयुर्वेदिक उपचारों से तेजी से घटाएं मोटापा

By उस्मान | Updated: December 29, 2020 17:32 IST

मोटापा घटाने के उपाय : अब आपको वजन कम करने के लिए जिम या डाइट की जरूरत नहीं!

Open in App
ठळक मुद्देआयुर्वेदिक जड़ी बूटियां वजन कम करने में सहायकइस्तेमाल का सही तरीका होना चाहिए मालूमघर-घर में मौजूद हैं ये चीजें

वजन बढ़ना आज के समय की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वजन बढ़ने से कई कैंसर, डायबिटीज और दिल के रोग आदि का सबसे ज्यादा खतरा होता है। वजन कम करने के कई उपाय हैं, जिन्हें आप ट्राई करते होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जो तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं। 

अदरक अदरक का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम कर सकते हैं। अध्ययन बताते हैं कि अदरक में अदरक नामक एक यौगिक होता है जो आंतरिक अंगों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

पान के पत्तेसुबह शाम खाली पेट एक ताजे पान के पत्ते में साबुत काली मिर्च के साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आपके पूरे शरीर की फालतू चर्बी निकल सकती है।

गोभी आयुर्वेद के अनुसार, गोभी को कच्चा या पकाकर खाना फायदेमंद है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि कच्ची गोभी खाने से ज्यादा फायदा होता है। आपको अपने शरीर में मौजूद वसा को कम करने के लिए दिन में कुछ कच्ची गोभी खाने की कोशिश करनी चाहिए।

मेथी मेथी के पानी को वजन कम करने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। मेथी में भरपूर मात्रा में एंटिऑक्सीडेंट होते हैं जो मेटाबॉलिज्स को बेहतर करते हैं और फैट बर्न करने में मददगार होता है। इसके साथ ही साथ मेथी के पत्तों में डायट्री फाइबर भी भरपूर होता है, जो पाचन को मजबूत करता है और मोटापा कम करने में मददगार है।

आंवला आवंले के सेवन से शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ती है, जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं। यही नहीं आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आंवला मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जो मोटापा कम करने में मददगार साबित होता है।

सौंफमिश्री, मोटी सौंफ और सुखा धनिया इन तीनो को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर से चर्बी कम होकर मोटापा दूर हो सकता है।

नींबू पानीआयुर्वेदिक टिप्स के अनुसार, नींबू के पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके वजन को संतुलित या कम करने में मददगार हो सकता है। सुबह 1 गिलास गर्म पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करने से न केवल पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है बल्कि वजन भी कम होता है।  

शहद और नींबू वजन को नियंत्रित करने के लिए शहद और नींबू के रस का सेवन करते हैं तो इसमें काली मिर्च पाउडर को मिलाकर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। जिन लोगों को नींबू से सर्दी होने का डर होता है इस डर को दूर करने के लिए काली मिर्च पर्याप्‍त है। 

टॅग्स :वजन घटाएंडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब