लाइव न्यूज़ :

वजन कम करने के आयुर्वेदिक उपाय : मेटाबोलिज्म बढ़ाकर तेजी से वजन कम करती हैं ये 8 जड़ी बूटियां

By उस्मान | Updated: December 3, 2020 10:00 IST

वजन कम करने के घरेलू उपाय : जानिये बिना जाए वजन कैसे कम किया जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देस्लो मेटाबोलिज्म वजन बढ़ने का बड़ा कारणवजन बढ़ने से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतराकिचन में मौजूद चीजों से हो सकता है वजन कम

मोटापा एक ऐसी गंभीर समस्या है जिससे आजकल हर कोई परेशान है। मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का जोखिम होता है। वजन बढ़ने और कम होने का सीधा तालुक आपके मेटाबोलिज्म से है।

अगर आपका मेटाबॉलिज्म सही है तो आपका वेट मेंटेन रह सकता है। अगर यह धीरे काम करता है तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। मेटाबोलिज्म जितना बेहतर होगा, उतना ही आपकी पाचा क्रिया बेहतर होगी। 

ऐसे में अपने मेटाबोलिज्म को स्ट्रांग बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी है। इसके लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सहारा ले सकते हैं। इनसे न केवल वजन कम करने बल्कि पूरे शरीर शरीर को फायदा पहुंचता है। 

तुलसी तुलसी की चाय वजन कम करने वाले लोगों के लिए शानदार नुस्खा है। आप तुलसी की चार से पांच पत्तियां तोड़ लें, इनको धोकर एक कप पानी में उबाल लें, थोड़ा सा शहद औऱ एक इलाइची भी साथ में उबाल लें। अब इसे छान कर गर्म ही पी लें। इससे चयापचय बढ़ेगा और टॉक्सिन निकल जाएगा। खास बात ये है कि तुलसी की चाय में कैलोरी नहीं होती, इसलिए इसे दिन में दो बार भी पिया जा सकता है।

अश्वगंधाअश्वगंधा का पाउडर अपने खाने में मिलाकर खाने से आप अपना वज़न काफी जल्दी घटा सकते हैं। साथ ही, अश्वगंधा की चाय पीने से आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है। इसके अलावा, ब्लड शुगर और स्ट्रेस को कम करने में भी अश्वगंधा बेजोड़ है जिससे आप एक अच्छी नींद ले पाते हैं। इतना ही नहीं, अश्वगंधा डाइजेशन पॉवर को भी बढ़ाता है। थायराइड से अफेक्टेड लोगों को तो इसका सेवन ज़रूर ही करना चाहिए।

आंवलाआंवला को रोज़ाना खाना, आपकी सेहत के साथ साथ स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। आंवला खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर काम करता है, वजन तेजी से घटता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

मुलेठीरोज़ाना मुलेठी खाने से आप वज़न कंट्रोल करने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, इसका सेवन आपको स्ट्रेस और कमज़ोर याददाश्त जैसी मेंटल प्रॉब्लम्स से भी दूर रखने में असरदार है।

शतावरीशतावरी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं को तैयार करने के लिए किया जाता है। इसमें स्टेरॉइडल सैपोनिन और फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत और मेटाबोलिज्म स्ट्रांग होता है।

अजमोदफाइबर से भरपूर अजमोद वजन कम करने और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में बेजोड़ है। साथ ही, डायबिटीज रोगियों के लिए ये बेहद फायदेमंद है।

इमलीयह व्यंजनों के टेस्ट को लजीज बनाने के साथ ही वजन को कंट्रोल करने का काम भी करती है। इसके इस्तेमाल से कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें विटामिन सी, ई, बी, कैल्शियम के अलावा आयरन, मैंगनीज, पोटेशियम, फास्फोरस और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर के फैट को बर्न करने के साथ-साथ भूख को दबाती है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।

जायफलजायफल का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रूप में किया जाता है। इसको रोजाना खाने से वज़न कम होता है और अच्छी गहरी नींद आती है। इसके अलावा, ये दिल से जुड़ी बीमारियों से भी आपको बचाता है।

टॅग्स :वजन घटाएंडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब