लाइव न्यूज़ :

Summer Tips: गर्मियों में जिंस पहनने से करें परहेज नहीं तो....जानें नुकसान पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: May 6, 2023 16:54 IST

जानकारों की अगर माने तो गर्मी के सीजन में जिंस पहनना एक अच्छा हेल्थ हैबिट नहीं है। इससे आपको स्किन इंफेक्शन समेत कई और बीमारियां भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में डेनिम या जिंस पहनना एक सही आदत नहीं है। इससे पुरुष और महिलाएं दोनों को ही समस्याएं हो सकती है। जानकार इस तरह के कपड़े पहनने से परहेज करने की बात कहते है।

Health Tips:  गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन आम बात है। ऐसे में इस सीजन में लोगों को हर तरह से सावधानी बरतनी चाहिए ताकि वे गर्मी से बच सके। लोगों को उनके रहने-सहने से लेकर खान-पान तक हर चीज का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस सीजन में आपके द्वारा गलत कपड़ों के चुनाव से होने वाले स्किन इंफेक्शन से आप बेहद बीमार भी सकते है। 

जानकार इस सीजन में डेनिम यानी जिंस वाले कपड़े पहनने से मना करते है। उनका कहना है कि इससे स्किन इंफेक्शन समेत कई और बीमारियां होती है। ऐसे में आइए हम यह जानने की कोशिश करते है कैसे गर्मी में डेनिम यानी जिंस पहनने से हमें स्किन इंफेक्शन हो सकते है और 

क्या कहते हैं जानकार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के सीजन में डेनिम यानी जिंस वाले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। उनके मुताबिक, जर गर्मी में हम जिंस पहनते है तो ये कपड़े हमारे शरीर में हवा को जाने से रोकते है जिस कारण हमारे बॉडी का पसीना सूखता नहीं है। ऐसे में यह जिस तरीके से यह गर्मी और पीसने को रोकता है, इससे अलग-अलग संक्रमण पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को पनपने का एक मौका मिल जाता है। 

जानकार कहते है कि इस कारण लोगों को त्वचा से संबंधित कई समस्याएं होती है। इन समस्याओं में चकत्ते, सूजन, लालिमा, एलर्जी, जलन और यहां तक ​​कि फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण भी शामिल हैं। इसके अलावा जो महिलाएं टाइट जिंस पहनती है उन में यह देखा गया है कि कम उम्र में उनके गर्भाशय में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे उन में बांझपन की भी समस्या हो सकती है।

गर्मियों में महिलाओं को हो सकती है और भी समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में डेनिम पहनने से महिलाओं के वजाइना में इंफेक्शन भी हो सकता है। यही नहीं इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है और वह रूक सकता है। जानकारों की अगर माने तो गर्मी के मौसम में डेनिम पहनने से त्वचा में जलन पैदा हो सकता है और इससे त्वचा में सूजन हो सकता है। इससे स्किन रैशेज की भी समस्या हो सकती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार