तेजी से वजन कम करना है तो इस फल को रोजाना ऐसे खाएं

By उस्मान | Published: February 28, 2018 02:15 PM2018-02-28T14:15:51+5:302018-02-28T14:15:51+5:30

न्यूट्रिशनिश्ट ऐसा मानते हैं कि अंगूर से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन कैसे? यहां जानिए।

Are Grapes Fattening or Do they help in Losing Weight | तेजी से वजन कम करना है तो इस फल को रोजाना ऐसे खाएं

तेजी से वजन कम करना है तो इस फल को रोजाना ऐसे खाएं

स्वस्थ रहने के लिए डाइट में फल शामिल करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर और एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि फल खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। सवाल यह है कि वजन कम करने के मामले में फल का क्या रोल है? न्यूट्रिशनिश्ट ऐसा मानते हैं कि वजन कम करने के मामले में अंगूर से आपको मदद मिल सकती है। हालांकि सिर्फ अंगूर खाकर आप वजन कम नहीं कर सकते हैं। इस मामले में आपको कई अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं, ये 6 तरीके आएंगे काम

अंगूर से वजन कम कैसे हो सकता है?

वजन कम करने में फाइबर का अहम रोल होता है और अंगूर में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होते हैं। एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि फाइबर से भरपूर चीजें खाने से आपको खाने के बाद बार-बार लगने वाली भूख को शांत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फाइबर वाली चीजों को चबाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जो आपको ज्यादा खाने से रोकती है। हालांकि सेब जैसे कुछ और फल भी हैं जिनमें फाइबर की मात्रा अंगूर से ज्यादा होती है। 

वजन कम करने के लिए अंगूर का ऐसे करें इस्तेमाल

आपको एक कटोरा अंगूर खाने की बजाय इनका शरबत बनाकर पीना चाहिए। ध्यान रहे कि आप शरबत में चीनी मिक्स न करें। इसके अलावा आप अंगूर के साथ दूसरा कम कैलोरी वाला फल मिलाकर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही करें ये 5 वर्कआउट

वजन घटाने के लिए सीधे रूप से ना करें अंगूर का सेवन

स्टार्च वाली सब्जियों की तुलना में फलों में लगभग तीन गुना कैलोरी होती है। जाहिर है अंगूर मीठे होते हैं। इसके टेस्ट और छोटे साइज की वजह से लोग इसे अधिक मात्रा में खा लेते हैं और अनजाने में ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लेते हैं। इसलिए एक्सपर्ट वजन कम करने के मामले में अंगूर को सीधे रूप से खाने की सलाह नहीं देते।

  

कैलोरी का रखें ध्यान

आपको अंगूर का सेवन दोपहर के भोजन से पहले और शाम को नाश्ते में करना चाहिए। यह वो समय होता है जब अधिकतर लोग बिस्कुट, नमकीन और अन्य स्नैक्स ज्यादा खाते हैं। जाहिर हैं इन चीजों से आपके वजन कम करने के प्लान पर पानी फिर सकता है। अंगूर में स्नैक्स की तुलना में कम कैलोरी होती है। इसलिए आपको इस समय अंगूर का सेवन करना चाहिए और कम मात्रा में। 

Web Title: Are Grapes Fattening or Do they help in Losing Weight

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे