लाइव न्यूज़ :

क्या सच में Apple iPhone 11 से है ट्राइपोफोबिया का खतरा? जानें इस डरावनी बीमारी के कारण, लक्षण, इलाज

By उस्मान | Updated: September 11, 2019 16:14 IST

ट्राइपोफोबिया एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति को छिद्रों को देखकर डर लगता है। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि Apple iPhone 11 के कैमरे के डिजाइन को देखकर ट्राइपोफोबिया का खतरा बढ़ने की बात कह रहे हैं।    

Open in App

एप्पल ने अपना स्मार्टफोन Apple iPhone 11 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा किया था कि इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। कंपनी ने इमें तीन रियर कैमरे दिए हैं, जो ट्राइंगल शेप में एक दूसरे के इतने नजदीक बनाए गए हैं। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि कैमरे के डिजाइन को देखकर ट्राइपोफोबिया (Trypophobia) का खतरा बढ़ने की बात कह रहे हैं।    

ट्राइपोफोबिया क्या है?

ट्राइपोफोबिया एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति को छिद्रों को देखकर डर लगता है। यह नाम ग्रीक शब्दों 'ट्रिप्टा' जिसका अर्थ है छेद और 'फोबोस', जिसका अर्थ है भय से बना है। इससे पीड़ित लोगों को किसी चीज में छेद या छेद पैटर्न वाली चीजों को देखकर डर लगता है। ऐसा भी माना जाता है कि छिद्र जितने बड़े होते हैं भय भी उतना ही ज्यादा लगता है। 

हालांकि इसा समस्या को लेकर अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन का मत अलग है। फोबिया की वजह से व्यक्ति को बहुत अधिक भय और चिंता होती है जिससे उसकी सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो सकती है लेकिन ट्राइपोफोबिया में ऐसा नहीं है। यही वजह है कि एपीए इस समस्या को आधिकारिक रूप से डायग्नोस्टिक एंड स्टैटिस्टिकल ऑफ़ मैनुअल ऑफ मेंटल डिसऑर्डर ((DSM-5) की श्रेणी में शामिल नहीं किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रिपोफोबिया डर की तुलना में अधिक घृणित है। 

ट्राइपोफोबिया के कारण

वेबएमडी के अनुसार, इस समस्या का कारण भय है। किसी व्यक्ति के मन में किंग कोबरा, पफर फिश, मेंढ़क की स्किन को देखकर भय पैदा हो सकता है। किसी व्यक्ति को चिकनपॉक्स, स्किन रैशेष देखकर भी भय पैदा हो सकता है। कुछ लोगों को किसी फोटो में लाइट और डार्क होल देखकर भी डर लग सकता है।

ट्राइपोफोबिया के लक्षण क्या हैं?

ट्राइपोफोबिया के लक्षण बहुत हद तक पैनिक अटैक जैसे लगते हैं और छिद्र देखकर बढ़ सकते हैं। मुख्यतः इसके लक्षणों में जी मिचलाना, कंपन, सांस की कमी, तेजी से दिल धड़कना, पसीना आना, खुजली, रोंगटे खड़े होना आदि शामिल हैं। ट्राइपोफोबिया वाले लोगों को ये लक्षण सप्ताह में या हर दिन कई बार महसूस हो सकते हैं। कभी-कभी छिद्र का डर कभी दूर नहीं होता है।

ट्राइपोफोबिया का उपचार

डॉक्टर ट्राइपोफोबिया के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते हैं, और इसका निदान करना कठिन हो सकता है। कोई मनोवैज्ञानिक या अन्य डॉक्टर आपके लक्षणों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं कि इससे आपका रोजमर्रा का जीवन को कैसे प्रभावित होता है। 

टॅग्स :एप्पलहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब