लाइव न्यूज़ :

खून की कमी, कमजोरी, सफेद बाल जैसे बुढ़ापे के लक्षणों को थाम देंगी ये 20 चीजें, हजारों की भीड़ में भी दिखेंगे अलग

By उस्मान | Updated: January 2, 2020 15:51 IST

खराब खानपान की वजह से बहुत कम उम्र में ही लोग उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे बालों का सफेद होना, झुर्रियां, काले घेरे, थकान, कमजोरी, यौन क्षमता में कमी, खून की कमी आदि का सामना कर रहे हैं।

Open in App

वैसे तो उम्र को बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता लेकिन उम्र बढ़ने के लक्षणों को जरूर रोका जा सकता है। इसके लिए बेहतर लाइफस्टाइल और डाइट जरूरी है। आजकल खराब खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से बहुत कम उम्र में ही लोग उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे बालों का सफेद होना, झुर्रियां, काले घेरे, थकान, कमजोरी, यौन क्षमता में कमी, खून की कमी आदि का सामना कर रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप बढ़ती उम्र को कैद कर सकते हैं।

1) संतरासंतरा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकता है। ज्यादातर बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी काफी मायने रखती है। इसके मजबूत होने से रोगों से जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है। संतरे जैसे खट्टे फल विटामिन सी का भण्डार होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और इन्फेक्शन से बचाते हैं।

2) ब्रोकलीब्रोकली एक तरह की सुपरफूड्स है। ब्रोकली कई बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है। खासकर सबसे गंभीर बीमारी कैंसर में ब्रोकली का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण ब्रोकोली कैंसर की रोकथाम में सहायक है और यह एंटी-एजिंग फूड्स में शुमार की जाती है।

3) ग्रीन टीग्रीन टी का कुछ लोग वजन को कंट्रोल करने के लिए या पेट की चर्बी घटाने के लिए सेवन करते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। ग्रीन टी के सीमित सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। ग्रीन टी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में भी फायदेमंद हो सकती है। 

4) पपीतापपीता स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत तो बनाता है। पपीता खाने से मोटापा घटता है। पपीते में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। आप पपीता को जूस के तौर पर भी ले सकते हैं। घरेलू उपचार के तौर पर भी पपीते का इस्तेमाल होता है। त्वचा के साथ ही पपीता आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हर रोज पपीता खाने से आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं।

5) आंवलाआंवला को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का भण्डार कहा जाता है। यही वजह है कि यह पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

6) काबुली चनासफेद छोले में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह ऐसा यौगिक हैं, जो एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। एस्ट्रोजन सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है और सेंसेशन बढ़ाने में मदद करता है। आप इसका सेवन उबालकर सलाद के रूप में कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए और सी से भरपूर छोले रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं।

7) ब्लेबरीये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

8) दूधदूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन रोज़ करता है तो उसकी हड्डियां चौड़ी होती है और उसकी हड्डियां मजबूत बनती है। उसके दांत मजबूत बनते हैं और उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हर पुरुष को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। हल्दी मिलाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

9) किशमिशकिशमिश का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी।

10) अश्वगंधाइस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

11) करेलाकरेला खाने में भले ही कड़वा हो लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा है करेले की सब्जी खाने से आपको हार्ट अटैक नहीं आएगा और ये फोड़े, फुंसी और चर्मरोग के लिए भी फायदेमंद है ये शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

12) ग्रीन बीन्सइस हरी सब्जी में में जबरदस्त आयरन पाया जाता है इनके सब्जी भी बेहद्द गुणकारी होती है इस सब्जी में फाइबर व कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते है ये सब्जी खाने से आपकी हड्डिया मजबूत होती है।

13) मूली मूली की सब्जी खाने से आप कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते है इसके सेवन से आपकी पेट सम्बन्धी बीमारिया दूर हो जाती है इसके सेवन से आपके शरीर का तापमान भी कंट्रोल होता है।

14) पालकपालक के फायदे हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं। पालक का सेवन करने से हड्डियां सेहतमंद बनीं रहती हैं। पालक के अंदर कैल्शियम की मात्रा उच्च होती है और इसे खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। शरीर में खून की कमी होने पर पालक खाना एक बेहतरीन विकल्प होता है। पालक का सेवन हफ्ते में तीन बार करने से खून की कमी पूरी हो जाती है। पालक के अंदर आयरन पाया जाता है और आयरन खून बनाने में सहायक होता है।

15) चुकुंदरचुकुंदर आयरन, फाइबर, कैल्शियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। इसके लिए चुकुंदर और गाजर का जूस मिलाकर पियें। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए यह एक बेहतर स्त्रोत है।

16) अनारस्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना है अनार। खून की कमी को दूर करने के लिए इसके जूस का सेवन फायदेमंद रहता है। अनार के जूस में एक चौथाई दालचीनी पाउडर और दो चम्मच शहद डालकर रोज नाश्ते में पियें।

17) खजूरखजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले दो खजूर को दूध में भिगोकर रख दें और सुबह होने पर खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करें। खून की कमी दूर करने का यह एक आसान उपाय है।

18) शहदशहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

19) जैतून का तेलएक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बहार होता है। यह हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट का बेहतर स्रोत है, जो मस्तिष्क और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा, जैतून का तेल सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ाता है। इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

20) लहसुनलहसुन को अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश को रोकने, हार्ट फेलियर के जोखिम को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और अन्य बीमारियों का मुकाबला करने के लिए जाना जाता है। अगर आप अभी तक लहसुन पसंद नहीं करते हैं, तो आपके फायदे जानने के बाद इसे खाना शुरू कर देंगे।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा