लाइव न्यूज़ :

स्टैमिना बढ़ाने के साथ डायबिटीज, कैंसर सहित इन 5 बीमारियों से बचाती है ये हरी सब्जी

By उस्मान | Updated: July 24, 2018 08:19 IST

फाइबर से भरपूर कंटोला पाचन को सही रखती है। ऐसा कहा जाता है कि इस हरी सब्जी में मांस से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि इस सब्जी को खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

Open in App

कंटोला (Teasle gourd) या ककोरा एक स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य गुणों से भरपूर सब्जी है। भारत के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध इस सब्जी को केकरोल, काकरोल और अन्य कई नामों से जाना जाता है। इसमें कम कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन घटाने वालों के लिए बेहतर है। फाइबर से भरपूर कंटोला पाचन को सही रखती है। ऐसा कहा जाता है कि इस हरी सब्जी में मांस से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि इस सब्जी को खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

इस सब्जी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

बारिश के सीजन में आने वाली यह सब्जी सबसे महंगे दामों में बिकती है। आमतौर पर ककोरा जंगलों के साथ खेत की मेढ़ों पर पहली बारिश होने के साथ ही पैदा होने लगती है। यह पूरी तरह से जंगली सब्जी है क्योंकि इसकी खेती नहीं की जाती है। जंगलों में भी जहां झाड़ियां अधिक होती हैं, वहां यह आसानी के साथ पैदा हो जाती है। 

बेझिझक खरीदें काले धब्बे वाले केले, इन्हें खाने से होते हैं ये 20 बड़े फायदे

1) कैंसर की रोकथाम में सहायक

इस हरी सब्जी में मौजूद ल्यूटेन जैसे केरोटोनोइड्स विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में सहायक है। टीऑक्सीडेंट से भरपूर इस सब्जी से शरीर को साफ़ रखने में मदद मिलती है। 

2) सर्दी-खांसी से दिलाये राहत

इसके एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक गुण सर्दी-खांसी से राहत प्रदान करने और इसे रोकने में भी सहायक हैं। कंटोला में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

डायबिटीज, मोटापा, कैंसर जैसी इन 6 बीमारियों से बचाता है यह सस्ता फल

3) वजन कम करने में सहायक

प्रोटीन और आयरन से भरपूर कंटोला में कम मात्रा में कैलोरी होती है। 100 ग्राम कंटोला में केवल 17 कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन घटाने वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। 

4) डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर

कंटोला ब्लड शुगर कम करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है। इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको इस सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू ही नहीं बढ़ाता, इन 8 रोगों का जड़ से नाश करता है तेजपत्ता

5) पाचन रहता है दुरुस्त

इस सब्जी में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिस वजह से ये आसानी से हजम हो जाती है। ये मानसून में कब्ज़ और इन्फेक्शन को नियंत्रित कर आपके पेट को सही रखती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब