खुद महिलाएं भी नहीं जानती अपने शरीर के इन खास अंगों की खूबियां

By उस्मान | Published: July 16, 2018 07:23 AM2018-07-16T07:23:38+5:302018-07-16T07:23:38+5:30

शरीर में पानी की कमी की वजह से आपकी स्किन में कई बदलाव आ सकते हैं। बिना पानी के स्किन ड्राई और चपटी हो सकती है। अपने ब्रेस्ट को लटकने से बचाने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए।  

amazing facts about the female body that can indicate health issues | खुद महिलाएं भी नहीं जानती अपने शरीर के इन खास अंगों की खूबियां

खुद महिलाएं भी नहीं जानती अपने शरीर के इन खास अंगों की खूबियां

कहते है महिलाएं किसी रहस्‍य से कम न‍हीं होती हैं क्‍योंकि उनके शरीर से जुड़ी ऐसी कई बाते होती हैं जिनके बारे में वो खुद नहीं जानती हैं। महिलाओं और पुरुषों की शरीर संरचना में कुछ बुनियादी फर्क होते हैं। कुदरत ने मर्दों की तुलना में औरतों को बहुत सारी खूबियां दी हैं। आज हम आपको महिलाओं के शरीर से जुड़ी ऐसी ही बाते बताएंगे जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

1) ज्यादा एक्सरसाइज से मासिक चक्र होता है बाधित

इसमें कोई शक नहीं है कि एक्सरसाइज करने से पीरियड्स का दर्द कम होता है। लेकिन ज्यादा वर्कआउट करने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है जिससे मासिक चक्र पर असर पड़ सकता है।  

2) ब्रेस्ट में खुजली है इस समस्या का है संकेत

महिलाओं के ब्रेस्ट कई हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हैं बेशक आपको दर्द महसूस न हो रहा हो। उदहारण के लिए मैमरी ग्लैंड से डिस्चार्ज होना हार्मोनल असंतुलन और अंडाशय विकार दोनों को संकेत हो सकता है। इसके अलावा निप्पल के नीचे खुजली और जलन होना ब्रा या साबुन की वजह से हो सकता है।

3) वजन बढ़ने का मतलब हेल्थ प्रॉब्लम नहीं

महिलाओं का वजन ज्यादा होने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें कोई हेल्थ प्रॉब्लम है। वजन बढ़ना आपकी खाने की आदतों, आनुवंशिकता और आपके शरीर के भौतिक बनावट पर निर्भर करता है। हैरानी कि बात यह है कि मोटे लोगों के भीतरी अंग पतले लोगों के अंगो से ज्यादा स्वस्थ हो सकते हैं।  

4) पानी की कमी से भी लटक सकते हैं ब्रेस्ट

शरीर में पानी की कमी की वजह से आपकी स्किन में कई बदलाव आ सकते हैं। बिना पानी के स्किन ड्राई और चपटी हो सकती है। अपने ब्रेस्ट को लटकने से बचाने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए।  

5) होंठों के रंग बदलना लीवर की बीमारी का संकेत

अगर आपके होंठ अपना रंग खो देते हैं और पीले या काले हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको लीवर से जुड़ी कोई समस्या हो। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  

हर महीने 5 किलो वजन घटाकर स्लिम-सेक्सी फिगर की क्वीन बन गई यह लड़की

6) नींद की कमी से बढ़ता है मोटापा

जिम जाने के बावजूद अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो ऐसा नींद की कमी की वजह से हो सकता है। नींद पूरी नहीं होने से महिला के शरीर में ऊर्जा नहीं रहती है जिससे पेट में फैट जमा हो जाता है। फ्लैट टमी के लिए आपको  8-9 घंटे सोना चाहिए।

(फोटो- पिक्साबे)  

Web Title: amazing facts about the female body that can indicate health issues

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे