लाइव न्यूज़ :

HIV/AIDS treatment: चीन में एचआईवी की दवा का परीक्षण शुरू, जल्द हो सकेगा एड्स के मरीजों का इलाज

By उस्मान | Updated: July 24, 2019 12:25 IST

एचआईवी के लिए आज तक कोई इलाज नहीं है। शोधकर्ताओं का मानना है कि गर परीक्षण सफल हुआ तो भविष्य में एचआईवी का इलाज शुरू हो सकेगा।

Open in App

चीन एचआईवी के इलाज के लिए जल्द ही दवा का का परीक्षण शुरू करेगा। एचआईवी के लिए आज तक कोई इलाज नहीं है। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CCDCP) ने साल 2007 में पहली बार इस दवा का एचआईवी वायरस से लोगों को बचाने के लिए परीक्षण किया था। इस दवा का नाम डीएनए-आरटीवी (DNA-rTV) है। जल्द ही इस दवा का दूसरा परीक्षण शुरू होगा। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में करीब 36.9 मिलियन लोग एचआईवी वायरस से पीड़ित हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में 2.1 मिलियन से अधिक लोग इस वायरस का शिकार हैं। भारत को दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा एचआईवी महामारी वाला देश माना जाता है। 

हालांकि एचआईवी उपचार के लिए कई देशों में रिसर्च जारी है। अमेरिका में, समलैंगिक पुरुषों और ट्रांस लोगों के लिए एक टीका पर ट्रायल चल रहा है, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर (UNMC) ने एचआईवी के लिए एक आशाजनक इलाज का दावा किया है। उनकी सफलता इस महीने की शुरुआत में हुई जब चूहों को दिए गए उपचार ने एचआईवी संक्रमण को खत्म कर दिया।

शोधकर्ताओं का मानना है कि गर परीक्षण सफल हुआ तो भविष्य में एचआईवी का इलाज शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा है कि दवा जे परीक्षण का दूसरा चरण 2021 में पूरा हो जाएगा और तीसरा चरण उसी साल आखिरी में शुरू हो जाएगा।  

अमेरिका में वैज्ञानिकों ने पहली बार चूहों में किया एचआईवी का सफल इलाजहाल ही में अमेरिका की टेंपल यूनिवर्सिटी व यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने की है। उन्होंने जिनोम एडिटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कुछ संक्रमित चूहों के डीएनए से इस वायरस को पूरी तरह निकालने में सफलता हासिल की है। 

शोधकर्ताओं ने 23 चूहों पर यह प्रयोग किया था, उनमें से नौ एचआईवी वायरस से पूरी तरह मुक्त हो चुके थे। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि एचआईवी वायरस को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। यह प्रयोग दो प्रयोगशालाओं में पांच साल तक किया गया।

टॅग्स :एड्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब