लाइव न्यूज़ :

निजी, पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बिठाने के लिए जूझ रहीं 65 फीसदी डॉक्टर-माताएं, अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2023 17:45 IST

इस अध्ययन को पूरा करने के लिए प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों को टारगेट किया गया है। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कानपुर, चंडीगढ़, पटना, कोच्चि और विजयवाड़ा शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर-माताओं को लेकर यह नई स्टडी सामने आई है। स्टडी में बताया गया है कि निजी, पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बिठाने के लिए डॉक्टर-माताएं काफी जूझ रहीं है। इस अध्ययन को प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों में किया गया है।

नई दिल्ली:  प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों में 500 डॉक्टर-माताओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि 65 फीसदी ऐसी महिला डॉक्टर निजी और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बिठाने के लिए जूझ रही हैं। गुरुग्राम स्थित प्रिस्टिन केयर और लाइब्रेट डेटा द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि 41 प्रतिशत डॉक्टर-माताओं ने ‘‘डॉक्टर और मां होने’’ के कारण कार्यस्थल पर भेदभाव का अनुभव किया है। यह अध्ययन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कानपुर, चंडीगढ़, पटना, कोच्चि और विजयवाड़ा में किया गया था। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

अध्ययन में पाया गया है कि औसतन 63 प्रतिशत डॉक्टर रोजाना आठ से 12 घंटे काम करते हैं, जिससे उनका निजी जीवन भी प्रभावित होता है। यह भी सामने आया है कि इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक पेशेवर खुद की देखभाल के वास्ते समय निकालने के लिए भी जूझते हैं। 

इस समस्या पर क्या बोले जानकार

प्रिस्टिन केयर की सह-संस्थापक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा साहनी ने कहा, ‘‘इस अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि डॉक्टर-माताएं अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कैसे तालमेल बिठाती हैं। हमने उनके काम के घंटे, कार्य समय की प्राथमिकताएं, स्व-देखभाल की आदतों और मानव संसाधन नीतियों पर उनके दृष्टिकोण को लेकर विचार किया है।’’  

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब