लाइव न्यूज़ :

29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! 20 लाख लोगों में से एक को होता है ये लाइलाज बीमारी, जानें

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 16:01 IST

जानकारों की अगर माने तो यह एक लाइलाज सिंड्रोम जिसमें पीड़ित की हड्डियां पत्थर बनती है। इसका अभी तक सही से इलाज नहीं मिल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीब मामला देखा गया है। यहां के 29 साल के एक लड़के को एक अजीब बीमारी हुई है। इस शख्स की हड्डियां दिन पर दिन पत्थर बन रही है।

Stone Man Syndrome: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर जो सोच नामक एक शख्स का शरीर धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है। 20 साल के इस शख्स के इस बीमारी को देख डॉक्टर भी हैरान है। जानकार इसे एक सिंड्रोम बताते हैं जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (FOP) नाम से जाना जाता है। 

जानकारों का यह भी कहना है कि यह एक अजीब बीमारी है जो 20 लाख लोगों में से किसी एक में होती है। हालांकि इस सिंड्रोम का अभी तक कोई भी इलाज का पता नहीं चल पाया है और इसके इलाज की खोज अभी भी जारी है। जो का कहना है कि इस सिंड्रोम के कारण उन्हें काफी तकलीफ होती है और इससे वे सही से रह भी नहीं पाते है। 

क्या है ये बीमारी

बता दें कि जो को स्‍टोन मैन सिंड्रोम (Fibrodysplasia ossificans progressiva) है। ये एक ऐसा सिंड्रोम है जिसमें मांसपेशियां, लिगामेंट्स और टेंडन धीरे-धीरे हड्डियों में बदल जाते हैं। ऐसे में इस कारण इस पीड़ित लोगों के रहने में उन्हें काफी दिक्कत होती है साथ ही उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी होती है। जो ने बताया कि जब उनकी हड्डियां बढ़ती है तो इससे उन्हें काफी तकलीफ होता है। 

अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी बीमारी के बारे में बोलते हुए जो ने कहा है कि यह एक आनुवंशिक बीमारी है जिससे अब तक 800 लोग ही इसके चपेट में आए हैं। जानकारों की अगर माने तो अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। हालांकि डॉक्टरों का यह कहना है कि उन्होंने कुछ दवाओं की खोज की है लेकिन ये दवा इस सिंड्रोम में कारगर नहीं है। 

कैसे होती है इस सिंड्रोम की पहचान

इस सिंड्रोम की पहचान करना काफी आसान है लेकिन आम लोगों की इसकी पहचान नहीं है ऐसे में वे इसे गंभीरता से नहीं ले पाते है। जानकार कहते है कि इसकी पहचान नवजात की उंगलियां और अंगूठे को बारीकियों से देखने से इसका पता चलता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब