लाइव न्यूज़ :

15 August Independence Day: सिर्फ पतंग ही नहीं, जिंदगी की डोर भी काट रहा है 'मांझा'

By उस्मान | Updated: August 15, 2018 07:44 IST

अगर इससे किसी का गला कट जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है। गर्दन में कई महत्वपूर्ण हिस्से होते हैं जैसे ब्लड वेसेल्स और ट्रेकेआ।  

Open in App

आज स्वतंत्रता दिवस है और देश में पिछले कुछ दिनों से आसमन में खूब पतंगे उड़ रही हैं और यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। कुछ दिन पहले ही एक खबर आई कि राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके में बाइक सवार एक छात्र के गले में चाइनीज मांझा फंसने से उसका गला कट गया। 

जिंदगी से खिलवाड़ पतंगों का शौक आज भी लोगों में जिंदा है। लेकिन आज पतंगबाजी महज शौक नहीं बल्कि इससे लोगों की जान जाने लगी है। खतरनाक मांझा परिंदों के साथ-साथ इंसान की जान लेने लगा है। 

इंटरनेशनल एनिमल राइट ग्रुप पेटा PETA के अनुसार, भारत में हर साल मांझे में फंसने से हजारों पक्षियों के मौत हो जाती है। 

पतंग के मांझे को मजबूत, धारदार बनाने के लिए कांच के बारीक टुकड़ों के इतर धातुओं अति सूक्ष्म कणों का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसे गोंद की मदद से धागे पर चिपकाया जाता है या ये भी कह सकते हैं कि बारीक परत चढ़ा दी जाती है। जिसकी वजह से कई बार लोगों की उंगलियां कट जाती हैं। और इस तरह के मांझे का बाजार में दाम भी अधिक होता है।

जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी के अनुसार, कई बार हमारे पास मांझे से उंगली काटने के मामले आते हैं लेकिन अगर इससे किसी का गला कट जाए तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। गर्दन में कई महत्वपूर्ण हिस्से होते हैं जैसे ब्लड वेसेल्स और ट्रेकेआ। मांझे से इन हिस्सों को नुकसान हो सकता है।  

मांझे से मौत भी एक खबर आई थी कि दिल्ली के रानीबाग में गाड़ी की रूफ विंडो से झांकती मासूम बच्ची के गला मांझा फंस जाने की वजह से कट गया। और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।  

डेढ़ साल पहले सरकार ने लगाया प्रतिबंधकई राज्यों में खतरनाक मांझे के प्रयोग पर पाबंदी है। जिसमें पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात भी आते हैं। दिल्ली सरकार ने 10 जनवरी 2017 को मांझा बनाने, सप्लाई करने, रखने, बेचने और पतंग उड़ाने में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई थी। इसके अलावा पतंग उड़ाने के लिए कांच या मेटल लगा हुआ धागा इस्तेमाल करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब