कोपा अमेरिका: जापान और उरुग्वे मैच ड्रॉ पर छूटा, वीएआर को लेकर फिर उठा विवाद

By भाषा | Published: June 21, 2019 10:17 PM2019-06-21T22:17:35+5:302019-06-21T22:17:35+5:30

कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरुग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक एक अंक हासिल किया।

Uruguay draws with Japan 2-2 in Copa America | कोपा अमेरिका: जापान और उरुग्वे मैच ड्रॉ पर छूटा, वीएआर को लेकर फिर उठा विवाद

कोपा अमेरिका: जापान और उरुग्वे मैच ड्रॉ पर छूटा, वीएआर को लेकर फिर उठा विवाद

Highlightsइस ड्रॉ का मतलब है कि जापान के ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है।उरुग्वे ने क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने का मौका गंवाया।

पोर्टो अलेग्रे (ब्राजील), 21 जून। कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरुग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक एक अंक हासिल किया। मियोशी के दो गोल से जापान ने दो बार बढ़त हासिल की लेकिन उरुग्वे लुई सुआरेज के पेनल्टी पर किये गये विवादास्पद गोल तथा जोस गिमिनेज के दूसरे हाफ के गोल से बराबरी करने में सफल रहा।

इस ड्रॉ का मतलब है कि जापान के ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है। उसे अभी इक्वेडर से अपना आखिरी मैच खेलना है। उरुग्वे ने क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने का मौका गंवाया। उसका सामना उस जापान से था जिसे पहले मैच में चिली ने 4-0 से हराया था।

उरुग्वे ने इक्वेडर को करारी शिकस्त देकर शुरुआत की थी। जापान ने 25वें मिनट पहला गोल किया। मियोशी ने गाकू शिबासाकी के पास पर यह गोल दागा लेकिन जापान की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही तथा उरुग्वे ने वीएआर की मदद से मिली पेनल्टी से चार मिनट बाद बराबरी का गोल कर दिया। तब एडिसन कवानी और नाओमिची उएदा एक साथ पेनल्टी क्षेत्र में पहुंचे थे।

उरुग्वे के स्ट्राइकर ने गेंद तक पहुंचने की कोशिश की और लग रहा था कि तब उएदा ने फाउल नहीं किया था लेकिन वीएआर ने इसे फाउल करार दिया और कोलंबियाई रेफरी आंद्रियास रोजस ने उरूग्वे को पेनल्टी दे दी।

सुआरेज ने पेनल्टी पर गोल करके उरुग्वे को बराबरी दिला दी। उरूग्वे ने इसके बाद दबदबा बनाया लेकिन गोल करने में नाकाम रहा। मियोशी ने ऐसे में 59वें मिनट में गोल करके जापान को 2-1 से बढ़त दिला दी। उरूग्वे ने फिर से बराबरी का गोल करने में देर नहीं लगायी। गिमिनेज ने निकोलस लोडिरो के क्रास पर 66वें मिनट में हेडर से यह गोल किया।

Web Title: Uruguay draws with Japan 2-2 in Copa America

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :japanजापान