भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री छठी बार चुने गए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By भाषा | Published: July 9, 2019 11:46 PM2019-07-09T23:46:06+5:302019-07-09T23:46:06+5:30

करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को मंगलवार को रिकॉर्ड छठी बार वर्ष का एआईएफएफ का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर चुना गया।

Sunil Chhetri Named AIFF Player of Year for Sixth Time | भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री छठी बार चुने गए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री छठी बार चुने गए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नई दिल्ली, नौ जुलाई। करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को मंगलवार को रिकॉर्ड छठी बार वर्ष का एआईएफएफ का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर चुना गया। पिछले दो वर्षों से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे इस 34 वर्षीय स्ट्राइकर को इससे पहले 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में एआईएफएफ का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया था।

वह अभी इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी की तरफ से खेलते हैं। छेत्री के नाम पर अभी सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं। उनके नाम पर 70 गोल हैं और वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (149) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने ताजिकिस्तान के खिलाफ इंटरकांटिनेंटल कप के दौरान लियोनेल मेसी (68) को पीछे छोड़ा। भारतीय मिडफील्डर अब्दुल समद को एआईएफएफ वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। महिलाओं में आशालता देवी को एआईएफएफ की वर्ष की महिला फुटबॉलर, जबकि डांगमेई ग्रेस को उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया।

Web Title: Sunil Chhetri Named AIFF Player of Year for Sixth Time

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे