कप्तान सुनील छेत्री ने दागा 80 अंतरराष्ट्रीय गोल, लियोनेल मेसी की बराबरी, केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 17, 2021 02:55 PM2021-10-17T14:55:45+5:302021-10-17T14:57:03+5:30

कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके लियोनेल मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोलों की बराबरी कर ली। भारत के लिये दूसरे हाफ में छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल किये।

Sunil Chhetri Equals Lionel Messi Most International Goals Behind Only Cristiano Ronaldo Among Active Footballers | कप्तान सुनील छेत्री ने दागा 80 अंतरराष्ट्रीय गोल, लियोनेल मेसी की बराबरी, केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे, देखें वीडियो

सुनील छेत्री ने इतिहास रच दिया। छेत्री ने अपना 80 वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया।

Highlightsसुरेश ने 50वें और समाद ने 90वें मिनट में गोल दागे।भारतीयों ने फिर आक्रमण बोलकर नेपाल के डिफेंस को तहस नहस कर दिया।भारत ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका।

मालेः सुनील छेत्री ने इतिहास रच दिया। छेत्री ने अपना 80 वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोलों की बराबरी कर ली। छेत्री से आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर आठवीं बार सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया। मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है। वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता।

छेत्री अब जाम्बिया के गॉडफ्रे चितालु (79 गोल) को पछाड़कर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ 80 गोल के साथ पांचवें स्थान पर हैं। केवल फेरेंक पुस्कस (84 गोल के साथ), मोख्तार दहती (89 गोल के साथ), अली डेई (109 गोल के साथ) और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115 गोल के साथ) सूची में आगे हैं।

सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने की सूची में छेत्री अब लियोनेल मेसी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सुनील छेत्री को फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और टूर्नामेंट के अंत में शीर्ष स्कोरर पुरस्कार के साथ-साथ सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता।

छेत्री ने मैच के बाद कहा कि अच्छी बात यह है कि बहुत सारे युवाओं ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और इससे मुझे बहुत खुशी हुई। कई चीजें जिन पर हम सुधार कर सकते हैं। बाकी सभी टीमें अच्छी थीं। प्रमुख पक्ष के रूप में आना और ट्रॉफी जीतना अच्छा लगता है।

Web Title: Sunil Chhetri Equals Lionel Messi Most International Goals Behind Only Cristiano Ronaldo Among Active Footballers

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे