पेले के अस्पताल में भर्ती होने का करीबी ने किया खंडन, लंदन दौरा टला

By विनीत कुमार | Published: January 20, 2018 04:08 PM2018-01-20T16:08:39+5:302018-01-20T16:15:05+5:30

पेले ने अपने 21 साल के फुटबॉल करियर में 1363 मैचों में 1281 गोल दागे हैं। वहीं, ब्राजील के लिए 91 मैचों में उन्होंने 77 गोल किए।

pele hospitalised while spokesperson denied reports | पेले के अस्पताल में भर्ती होने का करीबी ने किया खंडन, लंदन दौरा टला

ब्राजील के फुटबॉलर पेले

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी 77 साल के पेले को अस्पताल में भर्ती किए जाने का उनके एक करीबी सलाहकार जोस फोर्नोस रोड्रिगेस ने खंडन किया है। जोस ने बताया है कि पेले अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं। जोस फोर्नोस ने कहा, 'मैं नहीं जानता किसने यह जानकारी दी। वह इस सप्ताह कार से रियो डी जनेरियो से कहीं गए थे और उन्हें इस यात्रा से थकावट थी। वह घर में शारीरिक थेरेपी ले रहे थे।'

इससे पहले शुक्रवार को यह खबर आई थी कि पेले को शुक्रवार को बेहोश होने जाने के कारण ब्राजील में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पेले की लंदन यात्रा को भी फिलहाल टाल दिया गया है। दअरसल, पेले को अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर खबर इग्लिश फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (FWA) के हवाले से आई थी। FWA ने पेले के सम्मान में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था।

अपुष्ट खबरों के अनुसार हालांकि रियो से साओ पाउलो आने में पेले को काफी थकावट हुई थी और इस कारण वह लंदन भी नहीं जा रहे हैं। बीमारी के बारे में इस बारे में जब पेले के परिवार से पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि पेले को अस्पताल ले जाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

पेले ने बनाया ब्राजील को विश्व चैम्पियन

पेले की मदद से ब्राजील ने 1958, 1963 और 1970 में वर्ल्ड कप जीता। हालांकि, हाल के महीनों में पेले की बीमारी की भी खबरें आती रही हैं। साल-2016 में बीमारी के ही कारण पेले रियो में हुए ओलंपिक खेल की उद्घाटन मशाल नहीं जला पाए थे। पेले ने अपने 21 साल के फुटबॉल करियर में 1363 मैचों में 1281 गोल दागे हैं। वहीं, ब्राजील के लिए 91 मैचों में उन्होंने 77 गोल किए।

Web Title: pele hospitalised while spokesperson denied reports

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Peleपेले