न्यूजीलैंड ने फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई, भारत में अगले साल होना है टूर्नामेंट

By भाषा | Published: June 6, 2020 08:15 PM2020-06-06T20:15:07+5:302020-06-06T20:15:07+5:30

अगले साल भारत में आयोजित होने वाले फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने क्वालिफाई कर लिया है।

New Zealand qualify for FIFA Women's U-17 World Cup in India | न्यूजीलैंड ने फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई, भारत में अगले साल होना है टूर्नामेंट

न्यूजीलैंड ने फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsन्यूजीलैंड फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालिफाई करने वाला चौथा देश बन गया।न्यूजीलैंड इससे एशियाई क्वालिफायर जापान और उत्तर कोरिया के साथ शामिल हो गया।भारत ने 16 टीमों में मेजबान देश के तौर पर स्वत: क्वालिफाई किया।

नई दिल्ली। ओशेनिया क्षेत्र से एकमात्र प्रतिनिधि के तौर पर नामांकित किये जाने के बाद न्यूजीलैंड अगले साल भारत में होने वाले फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालिफाई करने वाला चौथा देश बन गया। वह इससे एशियाई क्वालिफायर जापान और उत्तर कोरिया के साथ शामिल हो गया जबकि भारत ने 16 टीमों में मेजबान देश के तौर पर स्वत: क्वालिफाई किया।

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप का आयोजन 17 फरवरी से सात मार्च तक किया जायेगा। पहले इस टूर्नामेंट को दो से 21 नवंबर को कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल स्थगित कर दिया गया।

न्यूजीलैंड को नामांकित करने का फैसला ओशेनिया फुटबॉल परिसंघ की कार्यकारी समिति द्वारा लिया गया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते ओएफसी अंडर-17 महिला चैम्पियनशिप के रद्द करना पड़ा जिसका आयोजन अप्रैल में किया जाना था। न्यूजीलैंड की टीम पिछले छह फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप में भाग ले चुकी है और उरूग्वे में 2018 में उसने कांस्य पदक जीता था। उसने 2008 चरण की मेजबानी भी की थी।

Web Title: New Zealand qualify for FIFA Women's U-17 World Cup in India

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे