भारत के नोंगडांबा नाओरेम ने पांच डिफेंडर्स को छकाते हुए दागा 'मेसी स्टाइल' में गोल, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Published: December 27, 2017 02:50 PM2017-12-27T14:50:24+5:302017-12-27T15:07:10+5:30

नाओरेम ने शिलांग लाजोंग एफसी के खिलाफ इंडियन ऐरोज एफसी की ओर से खेलते हुए पांच डिफेंडर्स को छकाते हुए ऐसा गोल दागा जिसे देखकर चौंक जाना लाजमी है।

ileague indian footballer nongdamba Naorem goal in messi style past 5 defenders | भारत के नोंगडांबा नाओरेम ने पांच डिफेंडर्स को छकाते हुए दागा 'मेसी स्टाइल' में गोल, वीडियो वायरल

मेसी स्टाइल में भारत के नोंगडांबा नाओरेम का गोल

वही मूव, वही जज्बा और वही टाइमिंग! मणिपुर के नोंगडांबा नाओरेम ने मंगलवार को आईलीग के एक मैच में ऐसा कारनामा किया जो आमतौर पर भारतीय फुटबॉल में देखने को नहीं मिलता। हां! अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी या फिर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो जरूर ऐसा करते रहे हैं। दरअसल, नाओरेम ने शिलांग लाजोंग एफसी के खिलाफ इंडियन ऐरोज एफसी की ओर से खेलते हुए पांच डिफेंडर्स को छकाते हुए ऐसा गोल दागा जिसे देखकर चौंक जाना लाजमी है।

इस गोल को फैंस और जानकार आईलीग के मौजूदा सीजन का सबसे बेहतरीन गोल बता रहे हैं। नाओरेम इसी साल भारत में हुए अंडर-17 वर्ल्ड कप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। नाओरेम की इस गोल की बदौलत उनकी टीम ने मैच के 86वें 2-0 की अहम बढ़त हासिल की।

इंडियन एेरोज की ओर से अन्य दो गोल 19वें मिनट में जितेंद्र और फिर राहुल केपी ने एक्स्ट्रा टाइम में किया। देखिए, नाओरेम का करिश्माई गोल.. 


मैच के बाद नाओरेम ने कहा, 'मुझे ड्रिबल करना अच्छा लगता है। इसलिए मैंने ड्रिबल किया और लाजोंग के कुछ डिफेंडर्स को पीछे छोड़ा। अचानक मुझे लगा कि मैं गोल कर सकता हूं। मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि मैंने वह गोल किया है।'

इस मैच की एक खास बात ये भी रही कि 19वें मिनट में पहला गोल दागने वाले जितेंद्र आईलीग में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले  खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 16 साल 6 महीने और 13 दिन की उम्र में यह गोल दागा इससे पहले सबसे कम उम्र में आईलीग में गोल करने का रिकॉर्ड बाओरिंदाओ बोडो के पास था जिन्होंने 17 साल 3 महीने और 18 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

Web Title: ileague indian footballer nongdamba Naorem goal in messi style past 5 defenders

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे