FIFA वर्ल्ड कप की मेजबानी में हुई धांधली, Fox के पूर्व अधिकारियों सहित 3 पर आरोप

By भाषा | Published: April 7, 2020 03:00 PM2020-04-07T15:00:08+5:302020-04-07T15:00:08+5:30

आरोप है कि क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं, कोपा अमेरिका और 2018 और 2022 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए टेलीविजन अधिकार के अनुबंधों के बदले रिश्वत का भुगतान किया गया था।

Former Fox Executives Charged in FIFA Corruption Case Over Broadcast Rights | FIFA वर्ल्ड कप की मेजबानी में हुई धांधली, Fox के पूर्व अधिकारियों सहित 3 पर आरोप

FIFA वर्ल्ड कप की मेजबानी में हुई धांधली, Fox के पूर्व अधिकारियों सहित 3 पर आरोप

फीफा के 2018 और 2022 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली में अमेरिका की बड़ी मीडिया कंपनी फॉक्स के दो पूर्व अधिकारियों सहित तीन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

फॉक्स समूह के हार्नान लोपेज और कार्लोस मार्टिनेज के अलावा स्पेन की मीडिया कंपनी ‘इमैजिना’ के लिए काम करने वाले गेरार्ड रोमी पर दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संघ (सीओएनएमबीओएल) तथा उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल संघ (सीओएनसीएसीएएफ) के अधिकारियों को लाखों डॉलर घूस में देने का आरोप है।

इन पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं, कोपा अमेरिका और 2018 और 2022 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए टेलीविजन अधिकार के अनुबंधों के बदले रिश्वत का भुगतान किया गया था। यह मामला 2015 के व्यापक भ्रष्टाचार घोटाले का हिस्सा है, जिसमें फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर को भी पद से हटना पड़ा था।

Web Title: Former Fox Executives Charged in FIFA Corruption Case Over Broadcast Rights

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :FIFAफीफा